देश

Lok Sabha Election: 2024 के लिए PM फेस होंगे नीतीश कुमार! महागठबंधन के मंच से ऐलान की तैयारी

Lok Sabha Election: अंग्रेजी अखबार द हिंदू की मानें तो जेडीयू नीतीश कुमार को पीएम फेस घोषित कर सकती है. मिशन 2024 का आगाज जेडीयू नीतीश कुमार के पीएम फेस से करने की तैयारी में है. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महागठबंधन के 7 दलों की ओर से 25 फरवरी को बिहार के पूर्णिया में एकजुटता रैली होने जा रही है.

इस रैली में महागठबंधन की ओर से 2024 के लिए नीतीश कुमार को पीएम पद के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया जा सकता है. यह जानकारी द हिंदू को जेडीयू के नेता और नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री ने नाम नहीं छापने की शर्त पर दी है.

महागठबंधन के सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ सहयोगी RJD ने भी इस कदम का समर्थन किया है. हालांकि, मीडिया ने इस मामले पर नीतीश कुमार से पूछा तो उनका जवाब था कि सब फालतू बात है.

बता दें कि, साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है. पूरे देश में क्षेत्रीय और छोटे दलों को एक मंच पर लाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें: Congress: रायपुर अधिवेशन में ‘मिशन 2024’ की रणनीति बनाएगी कांग्रेस, CWC में हो सकती है कई नेताओं की एंट्री

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने बताया कि हमारी एकजुटता रैली में महागठबंधन के सभी सात घटक दलों के नेता, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने आगे बताया कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने को खराब करने की कोशिश कर रही सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

5 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

15 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

16 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

25 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

36 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

37 minutes ago