देश

“अग्निवीर योजना लाने वाले को मिले फांसी, रिटायर होने के बाद उनकी शादी होना मुश्किल,” बोले- बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव

Bihar: बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव एक बार फिर से अपने बयान के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार उन्होंने भारतीय सेना में अग्निवीरों को लेकर अपना विवादित बयान दिया है. उन्होंने अग्निवीर योजना के तहत नौकरी पाए युवाओं के भविष्य को लेकर भी कई बातें कही हैं. सेना को लेकर तो उन्होंने यहां तक कह दिया की ठीक आज से साढ़े आठ साल बाद देश का नाम आएगा….कि फौज में.

अग्निवीरों का ट्रेनिंग नहीं हो पाएगी पूरी

सुरेंद्र यादव ने अपने बयान में कहा है कि, “साढ़े 8 साल बाद जितना पुराना-पुराना सेना है, वो सब रिटायर कर जाएगा, ये जो साढ़े चार साल का अग्निपथ वाले अग्निवीर वाले लोग जो बहाल हो गए हैं इनका तो ट्रेनिंगवे पूरा नहीं होगा.”

अग्निवीरों की शादी में होगी दिक्कत

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि रिटायर होने के बाद उनकी (अग्निवीरों) शादी-विवाह में भी दिक्कत होगी. उन्होंने कहा है कि रिटायर होने के बाद जो उनका रिटायर का बात सुनेगा वो सुनते ही भाग जाएगा. यहां तक की अगर वो गाड़ी से आएगा तो गाड़ी छोड़कर ही भाग जाएगा.

प्रधानमंत्री से पूछा सवाल

इसके अलावा सुरेंद्र यादव ने PM मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि, “हम प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि साढ़े चार साल के बाद उन वीरों के लिए क्या व्यवस्था हो रहा है.”

इसे भी पढ़ें: Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा’ गाने पर UP Police ने थमाया था नेहा सिंह राठौर को नोटिस, अब पति से मांगा गया ‘इस्तीफा’

अग्निवीर योजना को लाने वाले को मिले फांसी

यहां तक कि भारतीय सेना को मजबूत बताते हुए उनका यह भी कहना था कि, “हमारा जो सेना है पूरे विश्व की सेना इससे लड़ने के लिए तैयार नहीं है. यह इतनी मजबूत है. लेकिन जब साढ़े चार साल में नौकरी दीजिएगा तो कौन सी सेना बहाल होगी. सौ में सौ फीसदी अग्निवीर योजना गलत, जो इस प्रस्ताव को लाया उसे फांसी पर चढ़ावो. उससे कम की सजा नहीं होना चाहिए.”

बता दें कि भारतीय सेना में युवाओं को शामिल करने के लिए सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई है. योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago