देश

JEE Main Exam 2024 की सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे डाउनलोड होगी सिटी स्लिप?

JEE Main Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main Exam 2024 का सिटी स्लिप जारी किया है. जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2024 पेपर 1 यानी बीई, बीटेक के लिए जारी किया गया है. आईआईटी जेईई परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर मौजूद लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी स्लिप के लिए उम्मीदवारों को अपना पासवर्ड और एप्लीकेशन नंबर याद होना जरूरी है.

यह भी पढ़ेंः उत्तर भारत में सर्दी का येलो अलर्ट, फ्लाइट-ट्रेनें लेट, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

बता दें कि यह एनटीए ने यह सिटी स्लिप 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया है. एजेंसी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि पेपर-1 के लिए 27,29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी के आवंटन की सूचना jeemain.nta.ac.in वेबसाइट पर दी गई है. इसके बाद सभी उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 1 की अपनी एग्जाम सिटी स्लिप एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके जांचें और डाउनलोड करें.

22 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

गौरतलब है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन सत्र 1 के लिए 24 जनवरी से परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा देश के 22 शहरों में आयोजित की जा रही है. 24 जनवरी को दूसरी पारी में बीआर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा होगी. वहीं 27,29,30,31 और 1 फरवरी को परीक्षा पेपर 1 के लिए होगा.

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

एनटीई जेईई की वेबसाइट  jeemain.nta.ac.in पर जाएं.

होम पेज पर JEE Main Exam 2024 स्लिप लिंक पर क्लिक करें.

नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों का विवरण लिखा जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Gyanvapi Case: व्यास जी के तहखाने का रिसीवर नियुक्त, DM को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, 25 को होगी सुनवाई, कोर्ट ने द‍िए ये न‍िर्देश

अब सबमिट पर क्लिक करते सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी.

अब आप स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago