Guntur Kaaram Box Office Collection Day 6
Guntur Kaaram Box Office Collection Day 6: टॉलीवूड के दमदार एक्टर महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म के साथ रिलीज हुईं फिल्में जैसे कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ‘मैरी क्रिसमस’, तेजा सज्जा की ‘हनु मान’ और धनुष स्टारर फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को महेश बाबू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ रही है. हालांकि पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन ?
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को फैंस से बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. साथ ही फिल्म हर दिन करोड़ों कमा रही है. वहीं रिलीज के छठे दिन फिल्म ने100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ‘गुंटूर कारम’ की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुंटूर कारम’ ने रिलीज के छठे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है . इसके साथ ही आपको बता दें कि ‘गुंटूर कारम’ का 6 दिन का टोटल कलेक्शन अब 100.95 करोड़ रुपये हो गया है.
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17 ग्रैंड फिनाले से पहले मुनव्वर फारुकी होंगे घर से बाहर? विक्की जैन से हुई हाथापाई, देखें PROMO
महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने भले ही 100 करोड़ पार कर लिया है, लेकिन फिल्म की पांचवे दिन से काफी गिरवाट देखी जा रही है. दरअसल, एक्टर की फिल्म के रस्ते में कई और बाड़ी फिल्में भी लगी हुई हैं, जिनकी वजह से मैश बाबू की फिल्म कहीं न कहीं बॉक्स ऑफिस पर धीमी पढ़ रही है. बता दें कि ‘हनु मान’ ने कमाई में पांचवें दिन के बाद अब छठे दिन भी ‘गुंटूर कारम’ को पीछे छोड़ दिया है.
15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…
चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…