Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार चुनाव में बीजेपी की बड़ी रणनीति, योगी से लेकर मोहन यादव तक मैदान में

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है. योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे.

BJP Strategy

Bihar Election: विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी इस बार चुनावी समर में अपने सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतारने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की योजना है कि नामांकन के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में उसके दिग्गज नेता मौजूद रहें ताकि पार्टी का प्रभाव हर इलाके में दिखे.

कौन-कौन मैदान में?

इन नेताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद रवि किशन, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सांसद बांसुरी स्वराज जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्री भी बिहार पहुंचने वाले हैं.

बीजेपी की रणनीति

बीजेपी (BJP) की रणनीति है कि इन नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया जाए ताकि आसपास की सीटों पर भी पार्टी का असर पड़े. पार्टी ने बिहार प्रदेश के नेताओं को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भी कई बड़े चेहरे इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-ऑपरेशन ब्लू स्टार पर चिदंबरम के बयान से SGPC नाराज, 1984 के जख्म फिर हुए ताजा

सीट शेयरिंग पर मंथन जारी

चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हैं और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पार्टी सूत्रों कि माने तो एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार मंथन चल रहा है. उम्मीद है कि रविवार देर रात या सोमवार तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं, उन्हें निजी तौर पर जानकारी दी जा रही है ताकि वे नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital