Bharat Express DD Free Dish

नहीं बंद होगी लाडकी बहिन योजना…,आदिवासी दिवस के मौके पर अकोला में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

Eknath Shinde: रक्षाबंधन के मौके पर महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित आदिवासी कार्यक्रम में आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं करने का भरोसा दिया.

Eknath Shinde

Eknath Shinde: रक्षाबंधन के दिन अकोला में आदिवासी दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया. हजारों की भीड़ के बीच शिंदे ने मंच से विपक्ष पर सीधा हमला बोला और अपनी सरकार की योजनाओं पर भरोसा दिलाया.

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा,

“जिस समय शिवसेना ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया. उस समय हमने इस राज्य में सरकार बदल दी और सत्ता परिवर्तन किया. विपक्षी दल हमारी आलोचना करते हुए कहते थे कि एक भी विधायक इनकी पार्टी के चुनकर नहीं आएंगे. लेकिन अंत में हारे वो ही. उन्होंने 100 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 20 विधायक चुनकर आए. “

‘बंद नहीं होगी लाडकी बहिन योजना’

रक्षाबंधन के मौके पर महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित आदिवासी कार्यक्रम में आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना को विपक्ष ने चुनावी जुमला बताया था. उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना बंद नहीं होगी, चाहे विपक्ष कितनी भी अफवाहें फैलाए.

ये भी पढ़ें- रेलवे ने दी गुड न्यूज: टिकट बुकिंग पर मिलेगा 20 फीसदी डिस्काउंट; जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

एकनाथ शिंदे ने इस दौरान विपक्ष पर आड़े हाथों निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादा किये हैं उनको पूरा किया जाएगा. किसानों की कर्जमाफी जैसे वादे को हम निभाकर रहेंगे. ये सरकार सिर्फ बोलने वाली नहीं है, बल्कि निभाने वाली है. उन्होंने कहा कि, हम वादों से पलटने के लिए “प्रिंटिंग मिस्टेक” का बहाना नहीं बनाएंगे.

गौरतलब है कि, पिछले दिनों महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भेंट की. इस मुलाकात में शिंदे के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा. उन्होंने पीएम मोदी को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिवशंकर की एक तस्वीर भेंट की.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read