झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में टिकटों के बंटवारे से लेकर नेताओं के पाला बदल का अजब-गजब खेल चल रहा है. ऐसा ही एक दिलचस्प घटनाक्रम देर रात सामने आया, जब कांग्रेस ने आधी रात को अपने एक सीटिंग विधायक का टिकट काटा तो चार घंटे बाद सुबह चार बजे वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और टिकट भी हासिल कर लिया.
कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट गुरुवार की रात करीब 11.30 बजे जारी की. इस लिस्ट में हजारीबाग जिले की बरही सीट से पार्टी के सीटिंग विधायक उमाशंकर यादव अकेला की जगह अरुण साहू का नाम था. उमाशंकर यादव अकेला ने टिकट मिलने के आश्वासन पर दो दिन पहले ही ऐलान कर रखा था कि वह शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे.
कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने उनके नामांकन के पहले रैली और जुलूस का भी कार्यक्रम तय कर रखा था. उमाशंकर यादव अकेला को देर रात जब टिकट कटने की सूचना मिली तो उन्होंने भी रातों-रात पार्टी बदलने का फैसला कर लिया. वह बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण स्थित अपने आवास से करीब 170 किलोमीटर का सफर तय कर डाल्टनगंज जा पहुंचे, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव से मुलाकात के बाद सुबह चार बजे पार्टी की सदस्यता ले ली. फिर समाजवादी पार्टी ने उन्हें बरही से टिकट भी दे दिया.
इसके बाद उन्होंने बरही आकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं पर पैसा लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनसे टिकट के एवज में दो करोड़ मांगे गये थे. पैसे नहीं देने पर उनका टिकट काट दिया गया. उमाशंकर अकेला ने कहा कि कांग्रेस के अंदर ईमानदार नेताओं को तरजीह नहीं दी जा रही है, ऐसे व्यक्ति का टिकट दिया गया जो कभी कांग्रेस में नहीं रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव ने दावा किया है कि झारखंड में समाजवादी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार नहीं बनेगी.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…