उत्तर प्रदेश

Kashi Ka Kayakalp: भारत एक्‍सप्रेस के कॉन्‍क्‍लेव में यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने क्या कहा? देखें VIDEO

Kashi Ka Kayakalp MEGA CONCLAVE: भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से बनारस में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित किया गया. इस कॉन्‍क्‍लेव में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कॉन्‍क्‍लेव के मुख्य अतिथि रहे. उन्‍होंने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय के साथ मंच पर दीप प्रज्वलित किया.

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है. 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है. इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में, डेवलपमेंट के क्षेत्र में या हम कह सकते हैं कि बाबा विश्वनाथ के कॉरिडोर के निर्माण होने के बाद यहां पर्यटन के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति हुई है.

‘यूपी में अब 35 सरकारी मेडिकल कॉलेज चल रहे’

उत्‍तर प्रदेश के बारे में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह देश में अब सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाला राज्य है. अब इस राज्य में 35 सरकारी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं. 30 निजी मेडिकल कॉलेज भी चल रहे हैं.

’30 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली की आपूर्ति’

उप-मुख्यमंत्री बोले, “अब यहां 30 हजार मेगावाट से ज्यादा विद्युत आपूर्ति निर्बाध तरीके से की जा रही है. किसानों को भी खूब बिजली मिल रही है.” इसके अलावा हमारी सरकार ने बेसिक शिक्षा के स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत बहुत बदलाव किया है.

‘कई मामलों में यूपी देश में अब नंबर-1 बन चुका’

उन्होंने कहा, “सूबे में 1 करोड़ 92 लाख बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन मिल रहा है. हेल्थ सेक्टर की बात करूं तो हेल्थ सेक्टर में यूपी कई मामलों में नंबर-1 बन चुका है.” उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ हुए अपराध में शामिल अपराधियों को सजा दिलाने में भी यूपी पूरे देश में नंबर-1 है.

‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव का पूरा वीडियो यहां पर देखिए-

ये भी पढ़िए: VIDEO: Bharat Express के CMD Upendra Rai ने मेगा कॉन्क्लेव के उद्घाटन में सुनाया बनारस का ऐतिहासिक प्रसंग

ये भी पढ़िए:  वाराणसी में Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में UP डिप्‍टी CM मुख्‍य अतिथि, बोले- मोदी सरकार के कार्यकाल में सजी-संवरी काशी

यह भी पढिए: ‘संसार में काशी ही ऐसी जगह, जहां कोई पराया नहीं है’, Kashi Ka Kayakalp कॉन्‍क्‍लेव में बोले सतुआ बाबा

यह भी पढिए: ‘मुस्लिमों को Pakistan मिल गया, सनातनियों को उनका भारतवर्ष नहीं मिला’, Bharat Express के कान्‍क्‍लेव में बोले संतोष सिंह- वक्फ बोर्ड खत्‍म किया जाए

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

16 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

47 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

60 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago