देश

Wayanad से चुनाव लड़ रहीं Priyanka Gandhi ने म्यूचुअल फंड में किया है तगड़ा निवेश, जानिए कहां-कहां लगाया है पैसा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पास म्यूचुअल फंड्स का एक बड़ा पोर्टफोलियो है. केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए दिए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड के 13,200 यूनिट्स हैं और इनकी वैल्यू करीब 2.24 करोड़ रुपये है.

फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड की 30 सितंबर की फैक्टशीट के मुताबिक, उनके पोर्टफोलियो में एसीसी (अंबुजा सीमेंट्स की सहायक कंपनी), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कल्याण ज्वेलर्स, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे शेयर शामिल हैं.

इन सेक्टर्स में है निवेश

फ्रैंकलिन इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, इस फंड ने अपने निवेश को बैंकिंग में 24.79 प्रतिशत, आईटी में 10.92 प्रतिशत, टेलीकॉम सर्विसेज में 6.51 प्रतिशत, सीमेंट एवं सीमेंट उत्पादों में 4.78 प्रतिशत, कंस्ट्रक्शन में 4.48 प्रतिशत, ऑटोमोबाइल में 4.3 प्रतिशत, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में 4.21 प्रतिशत और बाकी अन्य सेक्टर्स में लगाया हुआ है.

म्यूचुअल फंड स्कीमों में भी निवेश

वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी ने अन्य म्यूचुअल फंड स्कीमों में भी निवेश किया हुआ है. इसमें एक्सिस ग्रोथ अपॉर्चुनिटी फंड, एक्सिस ब्लूचिप फंड, एचजीएफसी स्मॉल कैप फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया अपॉर्चुनिटी फंड शामिल हैं, जिसमें क्रमश: 7.87 लाख रुपये, 8.36 लाख रुपये, 8.84 लाख और 7.71 लाख रुपये (30 सितंबर तक) निवेश किए हुए हैं.

शेयर बाजार में भी निवेश

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है और उनके पोर्टफोलियो में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें से 6 कंपनियां सरकारी क्षेत्र की हैं. उनके स्टॉक पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 18 अक्टूबर तक 65.72 लाख रुपये है. इसमें से 19.08 लाख रुपये सरकारी शेयरों में निवेशित हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड: आधी रात को कटा कांग्रेस विधायक का टिकट, तड़के चार बजे सपा में शामिल हो गए

उनके पास इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के 1,000 शेयर हैं और इनकी वैल्यू 2.21 लाख रुपये है. उनके पास नेशनल एलुमिनियम के 2,000 और एनएमडीसी के 1,000 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू क्रमश: 4.64 लाख रुपये और 2.31 लाख रुपये है. इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी वाड्रा के पास रेल विकास निगम लिमिटेड और राइट्स लिमिटेड के 1,000-1,000 शेयर हैं. इनकी वैल्यू क्रमश: 4.77 लाख रुपये और 3.02 लाख रुपये है. वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी के पास रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 500 शेयर हैं. इसकी वैल्यू 2.11 लाख रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago