Rajasthan Food Poisoning: राजस्थान झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे के मेला मैदान स्थित ईदगाह परिसर में आयोजित लंगर का भोजन खाने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर नगर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मरीजों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया.
जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के कुछ दिन बाद हर साल ईदगाह परिसर में एक समिति की ओर से लंगर का आयोजन किया जाता है. इस बार भी शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में भोजन किया. कुछ देर बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया.
जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के कुछ दिन बाद हर साल ईदगाह परिसर में एक समिति की ओर से लंगर का आयोजन किया जाता है. इस बार भी शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में भोजन किया. कुछ देर बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया.
चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहिताश्व ने बताया कि जावेदा (55), रिजवाना (43), अमरीन (33), मोहम्मद अली (14), रुखसार (25), सकीना (40), रियान (15), निसार (15), फैजाद (32), शबाना (44) और सबिया (7) सहित 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं. सभी में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण मिले हैं और उनका इलाज जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने लंगर में बने भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लोगों की तबीयत खराब होने की वजह क्या रही.
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास जैन ने बताया कि करीब 100 मरीजों का इलाज किया गया है. कुछ अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से कई केवल एहतियात के तौर पर जांच कराने आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: फिर लौट आया कोरोना? भागलपुर में बुजुर्ग मरीज कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर ने क्या कहा?
आयोजन समिति के सदस्य रब्बानी ने बताया कि करीब साढ़े तीन हजार लोगों के लिए दाल, मांडे (बड़ी रोटी) और सेवइयां तैयार की गई थीं. भोजन बनाते समय पूरी सावधानी रखी गई थी. आखिर गड़बड़ी कहां हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उल्टी, दस्त या पेट दर्द की शिकायत हो तो तुरंत अस्पताल जाकर उपचार कराएं.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…