Tripura DGP Death: त्रिपुरा पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर आई है. राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ अपने ऑफिस में मृत पाए गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुट गए हैं.
कहां के रहने वाले थे धनखड़?
अनुराग धनखड़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे. वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और लंबे समय से पुलिस सेवा में रहे. उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है.
सर्विस पिस्तौल से गोली मारने की आशंका
सूत्रों का कहना है कि धनखड़ ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारी. घटना के बाद उन्हें तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जांच में जुटी एजेंसियां
धनखड़ की मौत के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस विभाग ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें-जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे CJP के प्रवक्ता, सड़कों पर बवाल मचाने के बाद बातचीत की टेबल पर ‘कॉकरोच’?
2025 में संभाला था DGP का पद
अनुराग धनखड़ ने 2025 में त्रिपुरा के DGP का चार्ज लिया था. अब उनकी मौत ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है. प्रशासनिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

