देश

बिस्तर पर लेटे-लेटे रसगुल्ला खा रहा था लड़का, अचानक छटपटाने लगा, तोड़ दिया दम; ​घर का इकलौता चिराग बुझा

Jharkhand News: एक लड़का अपने घर में बिस्तर लेटा था, वो अपने पिता द्वारा बाजार से लाई गई रसगुल्ला मिठाई खाने लगा, ​मिठाई अचानक लड़के के गले में फंस गई. जिससे वो छटपटाने लगा और कुछ ही देर बाद उसकी मौत गई. घर में मातम पसर गया.

यह घटना झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह की है. जहां पर पाटमहुलिया गांव में 17 वर्षीय अमित सिंह घर में बिस्तर पर लेटे-लेटे मोबाइल देखते हुए रसगुल्ला खा रहा था. वो रसगुल्ला उसके पिता लेकर आए थे. पिता बाहर के काम-धंधे से तीन महीने बाद घर लौटे थे. उन्होंने खुशी-खुशी रसगुल्ला मिठाई बेटे को खाने के लिए दी थी.

रसगुल्ला खा रहे लड़के की जान चली गई. पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह थानाक्षेत्र के पाटमहुलिया गांव की घटना.

मोबाइल गेम खेलते हुए रसगुल्ला खा रहा था अमित

जान गंवाने वाले किशोर अमित के चाचा रोहिणी सिंह ने बताया कि सुबह अमित गालूडीह स्टेशन से बाइक पर मिठाई लेकर घर पहुंचा था. वह बिस्तर पर लेटे-लेटे मोबाइल गेम खेलते हुए रसगुल्ला खा रहा था. तभी रसगुल्ला उसके गले में अटक गया. उसे मैंने तड़पते देखा. मैंने अमित के गले के अंदर अंगुली डालकर रसगुल्ला निकालने का प्रयास किया, लेकिन वो अंदर फंसा था.

चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया

अमित की हालत बिगड़ते चली गई. गांववालों की मदद से उसे कुछ दूरी पर मौजूद निरामय नर्सिंग होम ले जाया गया. हालांकि, वहां पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. केवल चाचा रोहिणी सिंह ही वहां थे.

रक्षाबंधन के अवसर पर हुई इस दुखद घटना से परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई. उनके सगे संबंधी भी सदमे में हैं. अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

50 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago