उत्तर प्रदेश

अनबन की खबरों के बीच केशव प्रसाद मौर्य ने योगी आदित्यनाथ की जमकर की तारीफ, देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बताया

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य को देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री मिला है.

​रविवार (18 अगस्त) को मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी का ‘डबल इंजन’ देश में सबसे अच्छा काम कर रहा है.

डबल इंजन वाली सरकार

मौर्य ने कहा, ‘देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा सत्ता में है. लोग जानते हैं और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन वाली सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है. क्या दुनिया में प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी जैसा कोई दूसरा नेता है और क्या देश में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है?’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता हैं और जब हमारे मुख्यमंत्री देश में सबसे अच्छे हैं, तो सबसे अच्छा काम हो रहा है.’ उपमुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत करने का भी आग्रह किया.

केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशंसा ऐसे समय में की है, जब कुछ दिन पहले ही लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की राज्य इकाई में दोनों के बीच अंदरूनी कलह की खबरें सामने आई थीं.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक के MUDA भूमि घोटाला मामले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने के खिलाफ मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पहुंचे हाईकोर्ट


संगठनात्मक फेरबदल की अटकल

केशव प्रसाद मौर्य के योगी आदित्यनाथ के साथ ‘अच्छे रिश्ते’ न होने की चर्चा लंबे समय से चल रही है. पिछले महीने ऐसी अटकलें भी थीं कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही राज्य में संगठनात्मक फेरबदल के बारे में कोई बड़ी घोषणा कर सकता है.

मौर्य, जो एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं, लगातार यह कहते रहे हैं कि संगठन सरकार से ऊपर है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा था, ‘पार्टी संगठन सरकार से बड़ा है और संगठन से बड़ा कोई नहीं है.’

डिप्टी सीएम के रूप में दूसरा कार्यकाल

उनके सार्वजनिक बयानों को योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने का एक तरीका माना गया. उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात की थी, जिससे अटकलों को और बल मिल गया था.

मौर्य वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. 2017 में जब भाजपा ने विधानसभा में 312 सीटों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई थी, तब वे राज्य भाजपा अध्यक्ष थे. 2022 के चुनावों में मौर्य विधानसभा चुनाव हार गए, लेकिन ब्रजेश पाठक के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने पद पर बने रहे, बाद में वे विधान परिषद के लिए चुने गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago