खेल

16,35,0000 रुपये! क्या Vinesh Phogat को इनाम में मिली इतनी बड़ी रकम? पति ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

पहलवान विनेश फोगाट, जिन्हें पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था, का भारत पहुंचने पर देशवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

फोगाट को गोल्ड मेडल के लिए हुए फाइनल मैच के दिन दूसरी बार वजन करने के दौरान 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने संयुक्त सिल्वर मेडल दिए जाने का भी अनुरोध किया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई.

इंटरनेट पर पोस्ट वायरल

यह घटनाक्रम निस्संदेह प्रतिभाशाली एथलीट के लिए एक चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक अनुभव रहा है, जो कथित यौन उत्पीड़न मामले के सिलसिले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में प्रमुख चेहरों में से एक थीं.

इस बीच इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत लौटने के बाद एथलीट को विभिन्न कंपनियों, कारोबारियों और संस्थाओं से 16 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि मिली है. विनेश के पति सोमवीर राठी ने इन दावों का खंडन किया और सभी से सोशल मीडिया पर झूठी खबरें न फैलाने का आग्रह किया.

पति ने ये अपील की

उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है. आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फैलाएं. इससे हमारा नुकसान तो होगा ही. सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा. यह सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है.’

इस पोस्ट में उन्होंने सुभाष फौजी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगाया है, जिसमें विनेश फोगाट की तस्वीर के नीचे उन्हें मिले इनामों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें जोड़ने पर 16 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि होती है.


ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने दिए संन्यास वापस लेने के संकेत, कहा- लोगों के प्यार से मिली है बहुत हिम्मत


16 करोड़ 35 लाख रुपये मिलने का दावा

इस लिस्ट में दावा किया गया है कि हरियाणा व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा, पंजाब जट्ट एसोसिएशन, शहीद भगत सिंह एसोसिएशन और एकेएम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने विनेश फोगाट को 2-2 करोड़ रुपये यानी कुल 10 करोड़ रुपये दिए. इसके अलावा प्रनिल प्रॉपर्टी पॉइंट प्राइवेट, रियलटाइम रियल्टर्स, धत्रवाल कंस्ट्रक्शन गुरुग्राम, पटियाला फाउंडेशन और खालसा फाउंडेशन पंजाब ने 1-1 करोड़ यानी कुल 5 करोड़ रुपये की राशि दी.

इतना ही नहीं लिस्ट में यह दावा भी किया गया कि विनेश फोगाट को बीबी भानी मेमोरियल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी पंजाब की ओर से 51 लाख रुपये दिए गए. इसके अलावा महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड भरतपुर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान, जाट महासभा अजमेर जोधपुर, वीर तेजाजी ट्रस्ट राजस्थान ने 21-21 लाख रुपये यानी कुल 84 लाख रुपये की धनराशि इनाम के रूप में दी गई है. ये कुल धनराशि 16 करोड़ 35 लाख रुपये होती है.

पहली भारतीय महिला पहलवान

इससे पहले बीते 17 अगस्त को पेरिस ओलंपिक से वापस लौटने पर देश में भव्य स्वागत मिलने पर विनेश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि देशवासियों से मिला प्यार ‘गोल्ड मेडल से कहीं अधिक कीमती है.’

फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में उस वक्त इतिहास रच दिया, जब वह 50 किग्रा वर्ग के कुश्ती मुकाबले के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं. इस बीच, उन्होंने पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद कुश्ती से संन्यास की घोषणा भी कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

20 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

24 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

56 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

2 hours ago