देश

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, हेमंत सोरेन को टक्कर देंगे गमालियल हेंब्रम

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इसमें हॉट सीट बरहेट भी शामिल है. यहां से सीएम हेमंत सोरेन जेएमएम उम्मीदवार हैं.

टुंडी विधानसभा क्षेत्र से विकास महतो, जबकि बरहेट (अजजा) विधानसभा क्षेत्र से गमालियल हेंब्रम को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले पार्टी ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस तरह भाजपा 68 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है.

20 नवंबर को होगी वोटिंग

पेशे से टीचर हेंब्रम के लिए ये आसान लड़ाई नहीं होगी. उनके सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं जिनका पॉलिटिक्स में तजुर्बा उनसे कहीं ज्यादा है. वैसे भी जेएमएम के लिए ये सीट सुरक्षित मानी जाती है. यहां 20 नवंबर को वोटिंग होनी है.

बता दें कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं, राज्य में चुनावी पार्टियां अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाती नजर आ रही हैं. इससे पहले शनिवार को भाजपा ने चुनावी राज्य के प्रदेश संगठन में बड़ा और अहम बदलाव किया था. दरअसल, पार्टी ने डॉ. रविंद्र कुमार को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था.

रविंद्र कुमार राय झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं. वह झारखंड से विधायक, सांसद और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर, पार्टी आलाकमान ने उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ-साथ संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं को भी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है.

विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को दुरुस्त करने का प्रयास किया है. क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

23 नवंबर को आएंगे नतीजे

प्रदेश में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान प्रस्तावित हैं. पहले चरण के तहत प्रदेश की 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि दूसरे चरण के तहत राज्य की बाकी की 38 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होंगे. वहीं सभी सीटों के नतीजे एक साथ 23 नवंबर को सामने आएंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago