Categories: दुनिया

ट्रंप ने चीन पर साधा निशाना, कहा- ‘अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है’

Trump Targeted China: ‘रिपब्लिकन पार्टी’ के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक चुनावी रैली में कहा कि चीन के साथ टकराव की स्थिति में हम उन्हें धूल चटा देंगे. उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे शानदार सेना है.

राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व में अमेरिका के प्रति सम्मान में कमी के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने एक रिपोर्ट जारी की है कि अगर हम चीन के साथ युद्ध में उतरते हैं, तो हम जीत नहीं सकते. हम पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हैं.’

हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना: ट्रंप

ट्रंप ने घोषणा की कि हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है. आपको इस तरह की रिपोर्ट नहीं देनी चाहिए और यह सच नहीं है. हम उनका करार सबक सिखा देंगे. उन्होंने कहा, ‘यहां तक ​​कि अगर यह सच भी होता, तो भी इस तरह की रिपोर्ट जारी करना कितनी बड़ी मूर्खता है.’

उन्होंने यह नहीं बताया कि किस रिपोर्ट का जिक्र कर रहे थे, लेकिन संभवत वह राष्ट्रीय रक्षा रणनीति आयोग की ओर से सीनेट सशस्त्र सेवाओं को दी गई एक रिपोर्ट थी.

‘…दुश्मन अब और नहीं हसेंगे’: ट्रंप

इसमें कहा गया, ‘आयोग को लगता है कि अमेरिकी सेना में क्षमताओं और क्षमता दोनों की कमी है और ‘कई मायनों में, चीन संयुक्त राज्य अमेरिका से आगे निकल रहा है और उसने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य लाभ को काफी हद तक नकार दिया है.’ ट्रंप ने कहा कि अगर हम चुनाव जीतते हैं तो दुश्मन अब और नहीं हसेंगे.

बता दें कि ट्रंप के चुनावी रैली के 90 मिनट पहले से मैडिसन स्क्वायर गार्डन, अपनी पूरी क्षमता के करीब 19,000 लोगों से भरा हुआ था और हजारों लोग घंटों इंतजार करने के बाद बाहर फंसे रहे, उन्होंने ट्रंप के भाषण को बाहर बड़े स्क्रीन पर देखा. वहीं अंदर भीड़ ने ट्रंप के भाषण के दौरान ‘यूएसए, यूएसए’ और ‘चार और साल’ के नारे लगाए.

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago