मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
पुलिस और स्थानीय गोताखोर डैम के पानी में बच्चों की तलाश में जुटे हैं.
Lotwa Dam News today: झारखंड राज्य में हजारीबाग के लोटवा डैम पर बड़ा जानलेवा घटना हुई है. यहां सात स्कूली बच्चे नहाने के दौरान डैम के पानी में डूब गए. जिनमें से केवल एक छात्र की जान बच पाई, अन्य 6 की मौत हो गई. इस घटना के बाद वहां कोहराम गया. सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया.
हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड में हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की जान चली गई है. उन्होंने कहा कि वे बच्चे माउंड एग्मोंट स्कूल हजारीबाग के थे. बताया जा रहा है कि वे दो बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने लोटवा डैम पहुंचे थे. जहां वे नहाने के लिए पानी में कूदे. वहां पानी काफी ज्यादा था, तो वे डूबने लगे. पता चलने पर उनको निकालने की कोशिश शुरू की गईं.
काफी देर तक मशक्कत करने के बाद पानी से 3 बच्चों की लाश मिली, जबकि अन्य बच्चों की तलाश जारी है. पुलिस और स्थानीय गोताखोर डैम में बच्चों की तलाश में जुटे हैं. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद कई बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए हैं. डूबने वाले कुछ बच्चों की पहचान रजनीश पांडेय, सुमित कुमार, मयंक कुमार, प्रवीण गोप, ईशान सिंह और शिवसागर के तौर पर हुई है..अन्य बच्चों के बारे में पता किया जा रहा है.
घटना पर आपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान आया है. बन्ना गुप्ता ने बताया कि राहत और बचाव के लिए हजारीबाग के उपायुक्त को निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा- “बच्चे नहाने के दौरान लोटवा डैम के पानी में डूबे. अब तक उनमें से तीन बच्चों का शव निकाल लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है.” मंत्री ने जान गंवाने वाले बच्चों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अन्य बच्चों के सकुशल वापसी की कामना की. साथ ही आपदा प्रबंधन मंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया.
— भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…