Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand News: हजारीबाग के Lotwa Dam में नहाने कूदे 7 बच्चे, 6 की डूबने से मौत, स्कूल से बाइकों पर पिकनिक मनाने आए थे

Jharkhand News Today: झारखंड में हजारीबाग डैम पर बड़ा जानलेवा हादसा हुआ है. नहाने गए बच्चे डैम के पानी में डूब गए. वे सभी बच्चे हजारीबाग के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र थे. अब तक तीन बच्चों का शव पानी से निकाला जा चुका है.

Lotwa Dam Jharkhand

पुलिस और स्थानीय गोताखोर डैम के पानी में बच्चों की तलाश में जुटे हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Lotwa Dam News today: झारखंड राज्य में हजारीबाग के लोटवा डैम पर बड़ा जानलेवा घटना हुई है. यहां सात स्कूली बच्चे नहाने के दौरान डैम के पानी में डूब गए. जिनमें से केवल एक छात्र की जान बच पाई, अन्य 6 की मौत हो गई. इस घटना के बाद वहां कोहराम गया. सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया.

हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड में हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की जान चली गई है. उन्होंने कहा कि वे बच्चे माउंड एग्मोंट स्कूल हजारीबाग के थे. बताया जा रहा है कि वे दो बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने लोटवा डैम पहुंचे थे. जहां वे नहाने के लिए पानी में कूदे. वहां पानी काफी ज्यादा था, तो वे डूबने लगे. पता चलने पर उनको निकालने की कोशिश शुरू की गईं.

सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम की घटना

 

काफी देर तक मशक्कत करने के बाद पानी से 3 बच्चों की लाश मिली, जबकि अन्य बच्चों की तलाश जारी है. पुलिस और स्थानीय गोताखोर डैम में बच्चों की तलाश में जुटे हैं. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद कई बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए हैं. डूबने वाले कुछ बच्चों की पहचान रजनीश पांडेय, सुमित कुमार, मयंक कुमार, प्रवीण गोप, ईशान सिंह और शिवसागर के तौर पर हुई है..अन्य बच्चों के बारे में पता किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी की शर्मनाक करतूत, बेटे की फरियाद लेकर पहुंचे किसान की पगड़ी को मारी लात

राहत-बचाव के लिए जुटी प्रशासनिक टीमें

घटना पर आपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान आया है. बन्ना गुप्ता ने बताया कि राहत और बचाव के लिए हजारीबाग के उपायुक्त को निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा- “बच्चे नहाने के दौरान लोटवा डैम के पानी में डूबे. अब तक उनमें से तीन बच्चों का शव निकाल लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है.” मंत्री ने जान गंवाने वाले बच्चों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अन्य बच्चों के सकुशल वापसी की कामना की. साथ ही आपदा प्रबंधन मंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest