खेल

World Cup में बांग्लादेश के खिलाफ कितने भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक? इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है. टीम इंडिया अब तक तीन मैच खेल चुकी है औऱ तीनों में ही उसे जीत मिली है. अब चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा. गुरुवार को पुणे में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम इस समय शानदार लय में है, ऐसे में उम्मीद है कि चौथे मैच में भी जीत मिलेगी. आईए जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत के कितने बल्लेबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप में शतक जमाए हैं.

पुणे में भारत और बांग्लादेश की टीम होंगी आमने-सामने

वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश की टीम भी अब तक तीन मैच खेल चुकी है. पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ उसे जीत मिली है, वहीं अगले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस समय बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल है. उनके भारत के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने पर संशय है. वनडे वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश की टीम की चार बार आमने-सामने हुए हैं. पहली बार हुई भिड़ंत में बांग्लादेश ने भारत को मात दी थी. इसके बाद पिछले तीन मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. अब वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में दोनों टीम पांचवीं बार आमने-सामने होंगी.

ये भी पढ़ें- Sachin vs Virat: उस्मान ख्वाजा ने वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली को सचिन से बताया बेहतर, जानें क्या कहा

सहवाग के नाम बांग्लादेश के खिलाफ पहला शतक

वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और भारत के बीच शतक की बात करें तो, बांग्लादेश के कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ शतक नहीं जड़ा है. वहीं टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाए हैं. साल 2011 के वर्ल्ड कप में वीरेंद्र सहवाग ने भारत की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहला शतक जमाया था. बांग्लादेश के मीरपुर स्थित शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गये इस मैच में सहवाग ने 140 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और 14 चौके लगाए थे. इस मैच में भारत ने 70 रनों से जीत दर्ज की थी.

रोहित ने दो और विराट ने लगाए हैं एक शतक

विराट कोहली ने साल 2011 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. उस समय विराट कोहली वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने थे. उस मैच में कोहली ने 83 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान विराट कोहली ने 2 छक्के और 8 चौके जमाए थे. वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने दो शतक जमाए हैं. पहली शतक उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में जमाया था. मेलबर्न में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने 126 गेंदों में 137 रन बनाए थे. वहीं उनके बल्ले से दूसरा शतक 2019 के वर्ल्ड कप में बर्मिंघम में लगाया था. बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 92 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली थी.

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

21 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

58 minutes ago