देश

Jharkhand: जमशेदपुर में भारी बारिश से रेसिडेंशियल स्कूल जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला अंतर्गत कोवली थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण एक प्राइवेट रेसिडेंशियल स्कूल में पानी भर गया.इसके कारण यहां हॉस्टल में रहने वाले कुल 162 बच्चे फंस गए.रविवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने सभी बच्चों को नाव और रस्सियों की मदद से रेस्क्यू कर लिया है.इसके बाद सभी बच्चों की स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गई है.

शनिवार देर रात लगातार मूसलाधार बारिश चलते स्थानीय गुड़रा नदी का जलस्तर अचानक खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया.नदी का पानी पांडरशुली गांव में घुसने से यहां स्थित लव कुश इंग्लिश स्कूल का छात्रावास जलमग्न हो गया.स्कूल के छात्रावास में 162 बच्चे सो रहे थे.पानी तेजी से अंदर घुसा तो सभी बच्चों को छत पर शरण लेनी पड़ी. रात भर बच्चे भय और दहशत के माहौल में फंसे रहे.ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी.

नाव और रस्सियों से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला

रविवार को पोटका के बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकीता बाला, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए टीम ने बेहद सतर्कता के साथ उन्हें बाहर निकाला.रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्चों को हिम्मत दी गई और लगातार उनसे संवाद बनाए रखा गया ताकि वे घबराएं नहीं.

बताया गया कि इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पोटका और आस-पास के प्रखंडों के हैं.उनके परिजनों को सूचना दी गई है.कई बच्चों के परिजन उन्हें लेने पहुंच गए हैं.मौसम विभाग के ताजा आंकड़े के अनुसार, 1 जून से 29 जून के बीच पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में कुल 537.9 मिलीलीटर वर्षा हो चुकी है.यह सामान्य की तुलना में 137 प्रतिशत अधिक है.अगले चार दिनों तक जिले में सामान्य की तुलना में 76 से 100 प्रतिशत तक अधिक बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: किसी के बाप का नहीं है यह देश… ‘वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ रैली’ में बीजेपी के खिलाफ खूब गरजे तेजस्वी यादव

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

27 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

31 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

40 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

53 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

58 minutes ago