Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

किसी के बाप का नहीं है यह देश… ‘वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ रैली’ में बीजेपी के खिलाफ खूब गरजे तेजस्वी यादव

पटना के गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों ने ‘वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ रैली’ का आयोजन किया था. जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ संशोधन बिल लागू नहीं किया जाएगा.

tejaswhi yadav

तेजस्वी यादव

पटना के गांधी मैदान से एक बार फिर आवाज उठी है. इस बार ये आवाज वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ थी. जिसमें मुस्लिम संगठनों के अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. इस दौरान मंच से तेजस्वी यादव खूब गरजे. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है. आजादी की लड़ाई में सभी लोगों के पूर्वजों ने अपना खून बहाया है अपना बलिदान दिया है.

केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आज पटना के गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों ने ‘वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ रैली’ का आयोजन किया था. जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ संशोधन बिल लागू नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में किया हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन, कहा- पीएम मोदी ने पूरा किया अपना वादा

ये देश किसी के बाप का नहीं है

तेजस्वी ने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक हिंदुस्तान की सरजमीं का एक-एक इंच का इतिहास और हर एक पन्ना चीख-चीख कर इस बात की गवाही देता है कि देश को आजाद कराने के लिए लड़े गए स्वतंत्रता संग्राम में हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई सभी लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है. ये देश किसी एक के बाप का देश नहीं है. हम सबों का ये देश है.

सभी लोगों ने देश के लिए दी शहादत

तेजस्वी यादव ने कहा इस देश के लिए सभी लोगों ने अपनी शहादत दी है. तब जाकर हमें आजादी मिली है. सबसे मुख्य बात ये है कि आपकी जमीनों को छीना जा रहा है. अब भाजपा सत्ता से जाने वाली है. अल्पसंख्यक, गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित इन सबका वोट छीनने का काम किया जा रहा है.

अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर वोटिंग का अधिकार छीनने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का नया नोटिफिकेशन आया है कि वो लोग फिर से 8 लाख वोटरों की सूची बनाने जा रहे हैं. यह लोग वोटिंग का अधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं. इसलिए आप लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग इनसे मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.

– भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital