Bharat Express DD Free Dish

यूपीएससी की परीक्षा में सफल न होने वाले युवाओं के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, आप भी जान लीजिए

मन की बात (Mann Ki Baat) में पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने सिविल सर्विसेज के टॉपर्स की प्रेरणादायी बातें अनेक बार सुनी हैं.

Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की कठिनाई और उसमें शामिल होने वाले लाखों युवाओं के संघर्ष का जिक्र किया.

Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने किया जिक्र

मन की बात (Mann Ki Baat) में पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने सिविल सर्विसेज के टॉपर्स की प्रेरणादायी बातें अनेक बार सुनी हैं. ये नौजवान कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई के बाद अपनी मेहनत से इस सेवा में जगह पाते हैं. लेकिन, यूपीएससी की परीक्षा की एक सच्चाई और भी है. हजारों ऐसे उम्मीदवार भी होते हैं, जो बेहद काबिल होते हैं, उनकी मेहनत भी किसी से कम नहीं होती, लेकिन, मामूली अंतर से वो अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते.

क्या है प्रतिभा सेतु?

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रतिभा सेतु’ नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि यह पोर्टल उन होनहार अभ्यर्थियों के लिए बनाया गया है जो यूपीएससी की अलग-अलग परीक्षाओं के सभी चरण तो पास कर लेते हैं, लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट तक नहीं पहुंच पाते. उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे अभ्यर्थियों को दूसरी परीक्षाओं के लिए फिर से नए सिरे से तैयारी करनी पड़ती थी, जिससे उनका समय और पैसा दोनों व्यर्थ होता था. लेकिन अब ‘प्रतिभा सेतु’ प्लेटफॉर्म के जरिए इन युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का सही उपयोग किया जा सकेगा.

पीएम मोदी ने Mann Ki Baat में आगे बताया कि इस पोर्टल पर दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों का डेटा बैंक तैयार किया गया है, जिसमें उन सभी युवाओं की जानकारी शामिल है जिन्होंने यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए, मगर अंतिम सूची में नाम नहीं आ सका. ऐसे सभी उम्मीदवारों की जानकारी अब प्रतिभा सेतु पर उपलब्ध कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: प्राकृतिक आपदाएं देश के लिए चुनौती, लेकिन हम जल्द इनसे निपट लेंगे, मन की बात में बोले पीएम मोदी

इससे पहले, प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस मानसून के मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही देखने को मिली है. कई घर तबाह हो गए, खेत जलमग्न हो गए, पूरे के पूरे परिवार बर्बाद हो गए. पानी के निरंतर प्रवाह ने पुल-सड़कें बहा दीं और लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया. इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुखी किया है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनका दर्द हम सभी साझा करते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read