देश

Jio 5G Speed In Mahakumbh: महाकुंभ में Airtel से बेहतर रही Jio की 5G स्पीड

भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ मेले में शानदार प्रदर्शन किया. ऊकला द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ में रिलायंस जियो की नेटवर्क स्पीड तो सबसे तेज थी ही.

एयरटेल को जियो ने छोड़ा पीछे

5जी नेटवर्क की उपलब्धता में भी उसने अपनी प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल को कहीं पीछे छोड़ दिया. ऊकला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि महाकुंभ में 5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी से करीब 9 गुना तेज रही.

डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस रही

महाकुंभ जनवरी की शुरुआत से फरवरी के अंत तक प्रयागराज में लगा था. 5G नेटवर्क के प्रदर्शन में जियो सबसे आगे रहा, जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस रही, उसके बाद एयरटेल 165.23 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा.

महाकुंभ में रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क की औसत डाउनलोड स्पीड एयरटेल से करीब 36 एमबीपीएस अधिक रही. भारत में जियो और एयरटेल ही 5जी सेवाएं देते हैं. महाकुंभ क्षेत्र में 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में भी जियो ने बाजी मारी, मेला ग्राउंड में जियो के 5जी नेटवर्क की उपलब्धता 89.9% रही जो एयरटेल की 42.4% की उपलब्धता से दोगुना से भी ज्यादा थी.

यह भी पढ़ें- “हमारे ब्लू बॉयज़ को हार्दिक बधाई…”, ICC Champions Trophy जीतने पर टीम इंडिया को नीता अंबानी ने दी बधाई

मतलब जियो 5जी नेटवर्क अधिक ग्राहकों को उपलब्ध था, जिससे उसके उपयोगकर्ताओं को बेहतर कवरेज और कनेक्टिविटी मिली. महाकुंभ के दौरान भीड़भाड़ के बावजूद 5G नेटवर्क ने 4G के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया. 5G डाउनलोड स्पीड जनवरी की शुरुआत में 259.67 एमबीपीएस पर थी, जो 26 जनवरी वाले दिन गिरकर 151.09 एमबीपीएस पर आ गई थी, लेकिन मेला खत्म होने तक वापस 206.82 एमबीपीएस पर पहुंच गई. भारी भीड़भाड़ के दौरान भी ब्राउज़िंग और वीडियो प्लेबैक में कोई खास देरी नही हुई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

18 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

28 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago