मनोरंजन

इस देश में मनाया जाता है Shreya Ghoshal Day, सुपर पावर देश में भारतीय सिंगर के सुरों का जलवा

Shreya Ghoshal Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) आज यानी 12 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. श्रेया अब तक 1000 से अधिक गाने गा चुकी हैं और उनकी आवाज का जादू सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चलता है.

इतना ही नहीं संगीत की दुनिया में श्रेया घोषाल का नाम इतनी शिद्दत से गूंजता है कि अमेरिका (America) में भी उनके सम्मान में एक दिन समर्पित किया गया है. 26 जून को ‘श्रेया घोषाल डे’ (Shreya Ghoshal Day) मनाया जाता है. साल 2010 में, जब श्रेया अमेरिका के ओहियो पहुंचीं, तो वहां के गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने उनकी संगीत साधना को सम्मानित करते हुए 26 जून को ‘श्रेया घोषाल डे’ घोषित किया. उनके फैंस की लिस्ट में अमेरिका का गवर्नर भी शामिल हैं.

बचपन से ही था संगीत से गहरा नाता

श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad) के बेहरामपुर में हुआ था. संगीत का हुनर उन्हें विरासत में मिला था और उनकी पहली गुरु उनकी मां थीं, जिन्होंने उन्हें संगीत की बारीकियां सिखाईं. सिर्फ 6 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया और तभी से यह तय हो गया था कि वह संगीत की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करेंगी.

रियलिटी शो ने बदली किस्मत

श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं से की, लेकिन उनकी असली पहचान सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ से बनी. इस शो में अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने लाखों दिलों को जीता. इस दौरान जब संजय लीला भंसाली की मां ने श्रेया को गाते हुए सुना, तो वह इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने भंसाली को श्रेया को अपनी फिल्म में मौका देने की सलाह दी. उनकी इसी सलाह के चलते श्रेया को 16 वर्ष की उम्र में संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ में गाने का मौका मिला. इस फिल्म में उन्होंने ‘बैरी पिया’, ‘सिलसिला ये चाहत का’, ‘छलक छलक’, ‘मोरे पिया’ और ‘डोला रे डोला’ जैसे सुपरहिट गाने गाए.

श्रेया घोषाल के मशहूर गानें

‘देवदास’ के बाद श्रेया घोषाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ‘जादू है नशा है’, ‘तेरी ओर’, ‘सुनी रहूं’, ‘नगाड़ा संग ढोल’, ‘मनवा लागे’ और ‘घर मोरे परदेसिया’ जैसे अनगिनत हिट गाने गाए, जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

45 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

46 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

55 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

1 hour ago