जीतन राम मांझी
Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मोदी कैबिनेट छोड़ने की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात भी कही है.
जीतन राम मांझी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों द्वारा भ्रामक खबर प्रचारित/प्रसारित किया गया है कि जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे, जबकि मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि आप लोग लेट कर रहें हैं जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोडूंगा. हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्य कर रहें हैं तो कुछ मीडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बांटने की कोशिश कर रहा है. मैं वैसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे सचेत हो जाएं अन्यथा मैं उनके खिलाफ न्यायालय की शरण लूंगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा.”
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी. इस दौरान मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की धमकी तक दे डाली.
उन्होंने कहा था कि एनडीए में उनकी पार्टी को उचित तवज्जो नहीं मिल रहा है. हालांकि, इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने अपनी बात को स्पष्ट की और कहा कि उनकी एनडीए से कोई नाराजगी नहीं है.
यह भी पढ़ें- कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए 4,500 से अधिक बच्चों पर PM Cares Fund से खर्च हुए 346 करोड़ रुपये, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा
जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जो इतना बड़ा पद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह कोई मामूली बात नहीं है. दिल्ली चुनाव में मैं पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में हूं.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…