देश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, CM उमर ने सबका नाम पढ़ा; बोले- क्या जवाब दूं उस विधवा को…मेरे पास लफ्ज नहीं हैं

J&K Assembly Special Session: जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया, जहां मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हर उस नागरिक का नाम पढ़ा, जिसने इस भीषण हमले में जान गंवाई. उमर ने कहा, “इस सदन में हम कुछ दिन पहले बजट पर बहस कर रहे थे, किसे पता था कि हम फिर इस माहौल में मिलेंगे.” उनका भाषण बेहद भावुक था, जिसमें उन्होंने न केवल शोक व्यक्त किया बल्कि पीड़ित परिवारों की पीड़ा को साझा किया.

“क्या जवाब दूं उस विधवा को?” – उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या जवाब दूं उस नेवी अफसर की विधवा को, जिसकी शादी को कुछ ही दिन हुए थे? उस छोटे बच्चे को जिसने अपने पिता को खून में लथपथ देखा?” उनके इन शब्दों ने सदन में मौजूद हर सदस्य की आंखें नम कर दीं. उन्होंने कहा कि इस घटना ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को अंदर से झकझोर दिया है.

“26 साल में पहली बार इतना जन समर्थन देखा”

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 26 सालों में पहली बार उन्होंने जम्मू से लेकर श्रीनगर तक के आम नागरिकों को खुलकर विरोध में सामने आते देखा है. “Not in My Name” जैसे संदेशों के साथ लोग सड़कों पर उतरे, यह साबित करता है कि कश्मीरी आतंकी हमलों के खिलाफ हैं.

“ये विधानसभा अच्‍छे से समझती है इस दर्द को”

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “न संसद और न ही किसी अन्य राज्य की विधानसभा, पहलगाम के 26 पीड़ितों के दर्द को उतना नहीं समझ सकती जितना हम – जिन्होंने अपने करीबी खोए हैं.” उन्होंने 2001 के श्रीनगर हमले की याद दिलाई, जब 40 लोग मारे गए थे.

“आज मेरे पास माफी मांगने के लिए लफ्ज नहीं”

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वो पर्यटकों से माफी मांगना चाहते हैं, लेकिन उनके पास शब्द नहीं हैं. उन्‍होंने कहा- “मैंने उन्हें कश्मीर बुलाया, और हम उनकी सुरक्षा नहीं कर सके. ये हमारी असफलता है.”

“लोग हमारे साथ हैं, हम आतंक से लड़ सकते हैं”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंक से लड़ने के लिए सरकार को जनता का साथ चाहिए और इस बार जनता ने साथ दिया है. मस्जिदों में मृतकों के लिए मौन रखा गया, फूड स्टॉल वालों ने पर्यटकों को मुफ्त में खाना खिलाया, और आदिल जैसे स्थानीय युवाओं ने जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाई.

यह भी पढ़िए: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक, खड़गे-ओवैसी भी हुए शामिल; राहुल गांधी बोले- सरकार के हर एक्शन को विपक्ष का समर्थन

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

11 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

28 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

29 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

49 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

51 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

1 hour ago