देश

Joshimath Sinking: खराब मौसम के चलते धीरे हुआ होटल को गिराने का काम, वैज्ञानिक बोले- हमें जमीन को बचाना है

Joshimath Sinking: जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद चिन्हित किए गए होटल माउंट व्यू और मलारी इन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गुरुवार दोपहर बाद से शुरू हो गई थी. शुक्रवार को भी होटल मलारी इन की खिड़कियों के शीशे निकाले जा रहे हैं. यहां लगे सभी विद्युत पोलों को हटाए जाने का कार्य भी किया जा रहा है. थाने के पास विद्युत विभाग ने अपना नया ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया है.

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि निराकरण की कार्रवाई सुरक्षित तरीके से CBRI के देखरेख में की जानी है. CBRI द्वारा 1 सप्ताह का समय दिया गया है. कल मौसम खराब होने के कारण काम धीरे हुआ. अभी सभी टीमें तत्परता से काम कर रही हैं. हमारा प्रयास है कि आसपास के लोगों की सेफ्टी को देखते हुए काम हो.

हमें जमीन को बचाना है- डीपी कानूनगो

CBRI के मुख्य वैज्ञानिक डीपी कानूनगो ने कहा, “हम जल्द से जल्द इसे ध्वस्त करने का काम करेंगे. हमने प्रशिक्षित लोगों को काम पर लगाया है. हम यहां यांत्रिक निराकरण तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि एक-एक चीज को अलग कर के निकाला जाएगा. हम यहां किसी प्रकार के भारी कंपन वाली मशीन का प्रयोग नहीं करेंगे. हमें जमीन को बचाना है. हम कोशिश करेंगे की जमीन के अंदर कम से कम कंपन जाए या ना जाए.

ये भी पढ़ें: Joshimath Satellite Image: 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर धंस गया जोशीमठ, सामने आईं चौंकाने वाली सैटेलाइट इमेज

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ और कर्णप्रयाग में कई घरों दरारे आने से वहां के लोगों के में दहशत का माहौल है. प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य में राज्य के साथ ही केंद्र सरकार भी लगातार जुटी है. यहां तक कि सुरक्षाबलों के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है और स्थानीय लोगों की मदद कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

23 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago