बिजनेस

UPI ट्रांजैक्शन मूूल्य में 35% बढ़कर पहुंचा 247 करोड़, दिसंबर माह में 23 लाख करोड़ रुपये पार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में डिजिटल लेन-देन में बढ़ोतरी जारी रही, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर लेन-देन की संख्या महीने-दर-महीने 8% बढ़कर 16.73 अरब के रिकॉर्ड पर पहुंच गई.

UPI लेन-देन वैल्यू में भी नवंबर में 21.55 लाख करोड़ रुपये से 8% बढ़कर 23.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. पूरे वर्ष के लिए, UPI ने लगभग 172 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जो 2023 में 118 अरब से 46% की वृद्धि दर्शाता है.

UPI लेन-देन 247 लाख करोड़ रुपये

जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है UPI लेन-देन वैल्यू में पिछले साल 35% बढ़कर लगभग 247 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2023 में यह 183 लाख करोड़ रुपये था. वार्षिक आधार पर, UPI लेन-देन में मात्रा में 39% की वृद्धि और मूल्य में 28% की वृद्धि देखी गई.

आंकड़ों से यह भी पता चला कि दिसंबर में तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेन-देन 8% बढ़कर 441 मिलियन हो गया, जबकि नवंबर में यह 408 मिलियन और अक्टूबर में 467 मिलियन था. मूल्य के संदर्भ में, यह 6.02 लाख करोड़ रुपये था, जो नवंबर में 5.58 लाख करोड़ रुपये और अक्टूबर में 6.29 लाख करोड़ रुपये से 8% अधिक था.

दिसंबर में FASTag लेन-देन की मात्रा में 6% की वृद्धि हुई और यह 382 मिलियन हो गया, जबकि नवंबर में यह 359 मिलियन और अक्टूबर में 345 मिलियन था. मूल्य भी 9% बढ़कर 6,642 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नवंबर में यह 6,070 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 6,115 करोड़ रुपये था.


ये भी पढ़ें: PM फसल बीमा योजना को 2026 तक बढ़ाया गया, 2024 में 4 करोड़ से अधिक किसानों का हुआ फायदा: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

36 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago