खेल

Indian Cricket: भारतीय क्रिकेट से जुड़ा बड़ा खुलासा, माही के संन्यास और विराट की कप्तानी पर सामने आई बड़ी बात

MS Dhoni & Virat Kohli: ‘कोचिंग बियॉन्ड माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट’. ये किताब भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज कर सकती है. इस किताब में भारतीय क्रिकेट से जुड़े ऐसे दो नामों का जिक्र है जिसनें टीम इंडिया को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां हर कोई इस टीम का फैन बन गया. भारतीय क्रिकेट को नई पहचान और चैंपियन बनाने में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम हमेशा लिया जाएगा. माही ने 15 अगस्त, 2020 के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इस दिन पूरा भारत दु:खी था. हर किसी के मन में सवाल था की धोनी ने एक दम से इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी ने अपने संन्यास का फैसला 13 महीने पहले ही कर लिया था. ये खुलासा टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R Sridhar) ने किया. इतना ही नहीं उन्होंने धोनी के बाद विराट की कप्तानी की जिद्द के बारे में भी अपनी किताब में जिक्र किया है.

माही के संन्यास और विराट की कप्तानी पर सामने आई बड़ी बात

श्रीधर ने अपनी किताब ‘कोचिंग बियॉन्ड माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट’ में खुलासा किया है कि धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच खत्म होने से पहले ही फैसला कर लिया था कि वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे. उन्होंने लिखा, ‘रिजर्व डे के दिन न्यूजीलैंड को कुछ ओवर खेलने थे, उसके बाद हमें अपनी पारी शुरू करनी थी.

ये भी पढ़ें: Men’s Hockey WC: टीम इंडिया का मुकाबला स्पेन से, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

उस दिन मैच जल्दी शुरू होना था. ऋषभ ने महेंद्र सिंह धोनी को चाय के टेबल पर पूछा कि भैया कुछ लड़के अपने आप लंदन जाने का प्लान कर रहे हैं, क्या आप आओगे? इसपर धोनी ने जवाब दिया, नहीं ऋषभ मैं टीम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव मिस नहीं कर सकता. ‘ उन्होंने आगे लिखा की ये बात मैंने किसी को नहीं बताई और धोनी की बात का सम्मान रखा.

कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान

इसके साथ उन्होंने विराट कोहली से जुड़ी एक बात का जिक्र करते हुए कहा कि विराट जब टेस्ट कप्तान बन गए थे तो उसके बाद उनपर वनडे और टी20 कप्तान बनने का भी भूत सवार था और वो जल्द से जल्द तीनों फॉर्मेट की कप्तानी चाहते थे लेकिन कोच रवि शास्त्री ने उन्हें शांत करते हुए कहा था कि धोनी ने तुम्हें टेस्ट कप्तानी दी है और तुम्हें इंतजार करना चाहिए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

23 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

33 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago