देश

पत्रकारिता की आड़ में ‘आतंक का खेल’! जम्मू-कश्मीर में अखबार के दफ्तर से एके-47 की गोलियां और हैंड-ग्रेनेड पिन बरामद

Kashmir Times Raid: जम्मू-कश्मीर में पत्रकारिता की आड़ में आतंक का खेल, खेल रहे एक अखबार के ऑफिस से पुलिस ने एके 47 के कारतूस, पिस्टल की गोलियां और हैंड-ग्रेनेड पिन समेत कई चीजें बरामद की हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के मुताबिक अखबार देश के खिलाफ कई गतिविधियों में शामिल रहा है.

एसआईए ने जम्मू शहर के रेजीडेंसी रोड इलाके में स्थित कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में छापेमारी की. जहां से एके47 राइफल के कारतूस, पिस्टल की गोलियां और हैंड-ग्रेनेड पिन समेत कई दूसरी चीजें बरामद हुईं.

प्रमोटरों से की जा सकती है पूछताछ

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के अधिकारियों के मुताबिक जांच टीम ने पब्लिकेशन और उसके प्रमोटरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अखबार के ऑफिस और कंप्यूटर सिस्टम की जांच की. अब जांच आगे बढ़ाने के लिए प्रमोटरों से पूछताछ की जा सकती है.

अधिकारियों के मुताबिक एसआईए ने अखबार के ऑफिस पर एक मामले में छापेमारी की, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पब्लिकेशन ने देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था.

डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुरिंदर चौधरी ने कही ये बात

अखबार पर एसआईए की रेड पर रिएक्शन देते हुए, डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुरिंदर चौधरी ने कहा कि इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की कोई भी कार्रवाई पूरी तरह से गलत काम के सबूतों पर आधारित होनी चाहिए.

डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने कहा, “अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो एक्शन लिया जाना चाहिए. अगर उन्होंने गलत किया है तो उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे, लेकिन यह सिर्फ प्रेशर डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. अगर आप सिर्फ प्रेशर डालने के लिए ऐसा करते हैं तो यह गलत होगा.”

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका दौरे पर, G20 लीडर्स समिट में होंगे शामिल

सत्ता को खुश करने के लिए हुई छापेमारी

पीडीपी नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर टाइम्स ने लंबे समय से उसे चुप कराने की कोशिशों का विरोध किया है.

उन्होंने कहा कि कश्मीर टाइम्स कश्मीर के उन गिने-चुने अखबारों में से एक है जिसने न सिर्फ सत्ता के सामने सच बोला बल्कि प्रेशर और धमकी के आगे झुकने या झुकने से भी मना कर दिया. एंटी-नेशनल एक्टिविटी करने की आड़ में उनके ऑफिस पर रेड करना बेवकूफी है और इससे मनमानी की बू आती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

2 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

2 hours ago