देश

खड़गे के बयान पर भड़के जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस को गरीबों और लोकसेवकों से हैं दिक्कत

JP Nadda Attacked Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप लगाया था लेकिन अब उन्हें बीजेपी के सबसे बड़े नेता यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करारा जवाब मिला है. जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस को लोकसेवकों और गरीबों से अलग स्तर की समस्या है, जो कि आलोचनात्मक हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर जेपी नेड्डा ने तीखा पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस गरीबों की सेवा करने वाले सरकारी अधिकारियों से न जाने क्यों इतनी नफरत करती है.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बीजेपी के चुनावी अभियान पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार के लिए, सरकार की सभी एजेंसियां, संस्थान, हथियार और विभाग अब आधिकारिकतौर पर ‘प्रचारक’ बन चुके हैं! इतना ही नहीं, खड़गे ने कहा कि हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मद्देनजर, यह जरूरी है कि उन आदेशों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए जिनसे नौकरशाही और हमारे सशस्त्र बलों के राजनीतिकरण को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें-“अखिलेश यादव देरी से जागरूक हुए”, जातीय जनगणना को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला

नड्डा ने खड़गे पर किया करारा पलटवार

नड्डा ने खड़गे के सवालों और आपत्तियों को आधार बनाकर उनके खिलाफ करारा हमला बोला है. नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस की क्लास लगा दी है. उन्होंने कहा कि मुझे देखकर हैरानी होती है कि कांग्रेस पार्टी को योजनाओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले लोक सेवकों से दिक्कत है. उन्होंने सवाल किया कि अगर शासन का मूल सिद्धांत यह नहीं है, तो क्या है?

यह भी पढ़ें-Ladakh: अग्निवीर अक्षय ने दिया सर्वोच्च बलिदान, सियाचिन में भारतीय सेना ने दी श्रद्धांजलि

नड्डा ने कांग्रेस को बताया गरीब विरोधी

बता दें कि खड़गें ने बीजेपी की रथ यात्रा पर सवाल खड़े किए ते और कहा था कि इसके जरिए सरकार बीजेपी का प्रचार कर रही है. इस मुद्दे पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि कभी युद्धपोतों का इस्तेमाल निजी नौकाओं के रूप में किया गया. ऐसे कारनामों के विपरीत भाजपा सार्वजनिक संसाधनों का उपयुक्त उपयोग कर रही है.

यह भी पढ़ें-छह महीने में केंद्र सरकार की योजनाओं का होगा कार्यान्वयन, PM Modi ने तय की समयसीमा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को गरीब विरोधी बताते हुए पार्टी पर बड़ा हमला बोला है.  बीजेपी प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस की रुचि केवल गरीबों को गरीब बनाए रखने में है. उन्होंने कहा कि गरीबों का विरोध करने वाली कांग्रेस इसलिए भाजपा के जनकल्याणकारी अभियानों का विरोध करने पर आमादा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

13 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

43 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago