Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ladakh: अग्निवीर अक्षय ने दिया सर्वोच्च बलिदान, सियाचिन में भारतीय सेना ने दी श्रद्धांजलि

सेना के अनुसार, इससे पहले जून में सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने की दुर्घटना में सेना के एक जवान शहीद हो गए थे, जबकि तीन सैनिक घायल हो गए थे.

Ladakh

Ladakh

Ladakh: भारतीय सेना ने रविवार को अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी. सेना में एक ऑपरेटर के पद पर तैनात लक्ष्मण ने सियाचिन ग्लेशियर के खतरनाक इलाकों में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी. भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.

सीओएएस जनरल मनोज पांडे ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना ने एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक संदेश में कहा, “सीओएएस जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंक के लोग सियाचिन की दुर्गम ऊंचाइयों पर कर्तव्य निभाते हुए अग्निवीर (ऑपरेटर) अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. भारतीय सेना इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.”

जून में भी शहीद हो गए थे सेना के एक जवान

सेना के अनुसार, इससे पहले जून में सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने की दुर्घटना में सेना के एक जवान शहीद हो गए थे, जबकि तीन सैनिक घायल हो गए थे. सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान गंभीर रूप से जलने के कारण रेजिमेंट मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि तीन अन्य कर्मियों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई और वे दूसरी डिग्री तक झुलस गए.

सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई वाले युद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है और यह LOC के पास स्थित है. यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है. यह पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है.

यह भी पढ़ें: पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले BJP विधायक T Raja Singh का निलंबन रद्द, अब तेलंगाना विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital