देश

जेपी नड्डा ने एनडीए सांसदों की डिनर पार्टी रद्द की, पंजाब समेत दूसरे राज्यों में बाढ़ के हालात को देखते हुए फैसला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर आयोजित होने वाली एनडीए सांसदों की डिनर पार्टी को रद्द कर दिया है. यह निर्णय पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए लिया गया है.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार को एनडीए सांसदों के लिए ‘डिनर’ पार्टी होनी थी. डिनर का आयोजन उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर किया जाना था. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शामिल होना था. फिलहाल, जानकारी सामने आई है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से इस आयोजन को रद्द करने का फैसला लिया गया है.

9 सितंबर को होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव

गौरतलब है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होने हैं. एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि ‘इंडिया’ ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है. उपराष्ट्रपति चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहे हैं. 21 जुलाई की रात को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

फिलहाल, संख्या के लिहाज से एनडीए के सीपी राधाकृष्णन अपने प्रतिद्वंद्वी और ‘इंडिया’ ब्लॉक के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं.

राधाकृष्णन के समर्थन में 433 सांसद

वर्तमान में लोकसभा में 543 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में कुल 245 सदस्यों में से 233 सांसद हैं. भाजपा के निचले सदन में 240 और उच्च सदन में 102 सांसद हैं. वाईएसआरसीपी (11 सांसद) ने पहले ही एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा कर दी है, जिससे राधाकृष्णन के समर्थन की संख्या 433 तक पहुंच गई है, जो कि निर्णायक बहुमत है.

दूसरी ओर, ‘इंडिया’ ब्लॉक दलों के पास 235 लोकसभा सांसद और 77 राज्यसभा सांसद हैं. उनकी संयुक्त संख्या 312 है, और अगर आम आदमी पार्टी 11 सांसदों का समर्थन देती है, तो कुल संख्या 325 होगी.

ये भी पढ़ें: “इंडी अलायंस बिहार का दुश्मन”, बीड़ी विवाद पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस को जमकर झाड़ा, जानें क्या कहा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

39 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

50 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

54 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago