खेल

एशिया कप के टी20 फॉर्मेट की वो कौन सी जोड़ी है, जिसके नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड़, आप भी जान लीजिए

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. क्या आप उस जोड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम Asia Cup (टी20 फॉर्मेट) में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है.

Asia Cup में कोहली-केएल राहुल की जोड़ी हिट

आपको बता दें कि केएल राहुल और विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है. आइए, इस मुकाबले में बारे में विस्तार से जानते हैं. एशिया कप (Asia Cup) का यह मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच 8 सितंबर 2022 को दुबई खेले गया था. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने इस सलामी जोड़ी के दम पर 212/2 का विशाल स्कोर बनाया.

किसने कितने रन बनाए थे?

कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली ने 12.4 ओवरों में 119 रन की साझेदारी की. केएल राहुल 41 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव महज 6 रन बनाकर आउट हुए. यहां से विराट कोहली ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

विराट कोहली 61 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में छह छक्के और 12 चौके शामिल थे. पंत ने 16 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से फरीद अहमद ने दोनों विकेट अपने नाम किए. इसके जवाब में अफगानी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 111 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया, दुबई में बुमराह की धमाकेदार वापसी पर सबकी नजर

अफगानिस्तान के लिए 59 गेंदों में 64 रन की पारी खेलने वाले इब्राहिम जादरान नाबाद लौटे, लेकिन टीम को जीत के करीब तक लेकर नहीं जा सके. भारत ने 101 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में महज चार रन देकर पांच शिकार किए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हूडा को एक-एक सफलता मिली.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

4 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

5 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

20 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

22 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

37 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

42 minutes ago