देश

पीएम मोदी ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया : जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के ‘डेड लीडर’ को देश की अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नजर आती है, जबकि भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिस्पांसिबल, रिस्पांसिव और रिपोर्ट कार्ड वाली सरकार का दौर शुरू किया.

भाजपा को बताया ‘पूर्णमासी’, कांग्रेस को ‘अमावस्या’

जेपी नड्डा सोमवार को मध्यप्रदेश के प्रवास पर जबलपुर पहुंचे. जबलपुर पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने जबलपुर संभागीय कार्यालय में जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाजपा और कांग्रेस के बीच के फर्क जनता को समझाएं. देश के लिए कांग्रेस अमावस्या है और भारतीय जनता पार्टी पूर्णमासी है. लोग पूर्णमासी को महसूस कर सकें, इसके लिए हमें उन्हें बार-बार अमावस्या की याद दिलानी होगी.

डेड लीडर और डेड इकॉनॉमी का आरोप

2014 भारतीय राजनीति का टर्निंग पाइंट है, जनता को बताएं. प्रधानमंत्री मोदी ने रिस्पांसिबल, रिस्पांसिव और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया. डेड कांग्रेस के डेड लीडर ही हमारी अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनामी बता रहे हैं, जबकि हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. विरोधी भी मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश का इकलौता वैचारिक दल है. हमने सत्ता के लिए कभी समझौते नहीं किए, अपने रास्ते नहीं बदले. लोगों की स्मृति छोटी होती है, इसलिए अपनी बात बार-बार कहने की जरूरत है.

आर्थिक प्रगति और आतंकवाद पर नियंत्रण

2014 के पहले सरकारें आती थीं और जाती थीं. चुनावी घोषणा पत्र का कोई महत्व नहीं होता था. लेकिन, 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कार्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया. उन्होंने राजनीति की संस्कृति बदल दी. पहले सरकारें किसी एक समुदाय की, जाति की, वर्ग की या इलाके की होती थी. 2014 के बाद ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का दौर शुरू हुआ. अब जो सरकार है, वो किसी एक वर्ग या जाति की नहीं, बल्कि सभी की सरकार है. उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी भी यही मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है. आखिरकार 2024 में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया.

हमने जब तीन तलाक हटाने की बात कही, तो विरोधियों ने हमें प्रतिक्रियावादी और सांप्रदायिक कहा. लेकिन, कार्यकर्ताओं की ताकत और प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति से इस बुराई को हटा दिया गया. आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, सीरिया, ईरान जैसे मुस्लिम देशों में भी जिसका प्रावधान नहीं था, उसे भारत में तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने जिंदा रखा. हमने वक्फ बोर्ड एक्ट भी पारित किया. जब-जब हमें अवसर मिला, हमने वो करके दिखाया, जो हम कहते हैं.

कार्यकर्ताओं को निर्देश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जनता को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का फर्क बार-बार बताना होगा. आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यह कानून पारित कराया था कि प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर पर कोई कानून लागू नहीं होगा. हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने यह प्रस्ताव रखा है कि प्रधानमंत्री समेत कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री अगर 30 दिन तक जेल में रहता है, तो 31वें दिन उसे अपना पद छोड़ना होगा. कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवाद चरम पर था, लेकिन अब आतंकवाद समाप्ति की ओर है.

भाजपा देश को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है, तो कांग्रेस हमेशा उन लोगों के साथ खड़ी होती है, जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, अशांति फैलाना चाहते हैं.


ये भी पढ़े: गुजरात में बोले PM मोदी- दो मोहन की धरती ने सिखाया दुश्मनों को पाताल से भी खत्म करना


भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago