देश

‘राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक’ और ‘डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक’ लोकसभा में पारित, जानिए BCCI को लेकर क्या है रुख

केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक (National Sports Administration Bill) और ‘राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक’ पारित कर दिया. दोनों विधेयकों को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मानसून सत्र में पेश किया.

‘राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक’ का उद्देश्य भारत में विभिन्न खेल प्रशासकों को विनियमित करना है. इसके तहत एक नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) का गठन किया जाएगा, जो सभी खेल महासंघों की निगरानी करेगा, जिनमें भारत का सबसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी शामिल होगा.

दूसरा विधेयक, ‘राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी संशोधन विधेयक 2025’ देश की नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) को वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) के निर्देशानुसार अधिक ‘ऑपरेशनल इंडिपेंडेंस’ प्रदान करता है.

यह विधेयक आजादी के बाद से खेलों में सबसे बड़ा सुधार होगा

विधेयक के उद्देश्यों में कहा गया है, “यह संशोधन राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी अपील पैनल और नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी की संस्थागत और संचालन संबंधी स्वतंत्रता को बढ़ाने का प्रयास करता है, ताकि संचालन, जांच और प्रवर्तन गतिविधियों से संबंधित निर्णयों में उनकी पूर्ण स्वायत्तता सुनिश्चित की जा सके.”

लोकसभा में स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल पर बोलते हुए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “खेल हमारे देश के लिए कोई नया विषय नहीं है. खेल इस देश में सदियों से प्रचलित है. इस देश का यूथ हमारी ताकत है. हम चाहते हैं कि युवा खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करें, देश और विदेश में मेडल जीतें और तिरंगे का गौरव बढ़ाएं. यह विधेयक आजादी के बाद से खेलों में सबसे बड़ा सुधार होगा. इस बिल के जरिए हम ‘ग्राउंड टू ग्लोरी’ के सपने को साकार करने की उम्मीद करते हैं.”

इसके साथ ही मनसुख मांडविया ने ‘खेलो भारत’ नीति पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने देशभर में मौजूद खेलो इंडिया सेंटर्स का जिक्र किया, जहां खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग मिल रही है. मनसुख मांडविया ने बताया कि जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके लिए तमाम सुविधाओं से लेकर कोच की व्यवस्था की गई है.


ये भी पढ़ें: लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़के जेपी नड्डा, कहा- जो मणिपुर पर चैंपियन बने हुए थे, उन्होंने मणिपुर के बिल के विरोध में वोट किया


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा

गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…

21 minutes ago

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

52 minutes ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

52 minutes ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

1 hour ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

1 hour ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

1 hour ago