देश

विधाता को भी नहीं बख्सा: कैमूर में माता का मुकुट, हार और झुमके ले गए चोर; जानें कितनी कीमत?

Kaimur temple theft: अगले कुछ दिनों में नवरात्र आने वाली है. इससे पहले देश में लोग इस पावन पर्व के लिए तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, नवरात्रि के पावन पर्व से ठीक पहले बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दक्षिण मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है.

चोर मंदिर के अंदर से माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए मुकुट, हार, मांगटीका, कान के झुमके और नथिया समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

घटना से मोहल्ले में फैला कोहराम (Kaimur Durga mandir robbery)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात चोरों ने सूटकेस या किसी भारी औजार से मंदिर का शीशा तोड़ा और गर्भगृह में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने माता की प्रतिमा पर सजाए गए सभी कीमती जेवरात समेट लिए. बुधवार की सुबह जब वार्ड पार्षद परमानंद केसरी और अन्य लोग मंदिर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की इस घटना की जानकारी मिली. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर के बाहर एकत्र हो गए.

हिरासत में एक युवक (Durga Mandir Theft In Kaimur)

घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाने के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय के जल्लाद: 5 साल के सोफियान को टुकड़ों में काटा, 6 दिन बाद मिला क्षत-विक्षत शव; कातिल कौन?

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और चोरी गए जेवरात बरामद किए जाएंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा कतर, 6 महीने में 42% सूखा सरकारी खजाना, बढ़ा आर्थिक संकट का दबाव

Qatar Revenue Fall: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने कतर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका…

6 minutes ago

मौसम का भयंकर यू-टर्न: दिल्ली-NCR से यूपी तक कुदरत का मिजाज सख्त, ओलों की बौछार और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के…

8 minutes ago

आज का पंचांग: चतुर्थी पर बन रहा आयुष्मान योग, इस मुहूर्त में करें मां कूष्मांडा की पूजा

AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…

2 hours ago

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

10 hours ago