Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विधाता को भी नहीं बख्सा: कैमूर में माता का मुकुट, हार और झुमके ले गए चोर; जानें कितनी कीमत?

Kaimur temple theft: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण मोहल्ला के दुर्गा मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं. जानिए यह वारदात कैसे हुई?

Jewellery worth 15 lakh stolen from Durga temple in Kaimur Bhabua

कैमूर के भभुआ दुर्गा मंदिर में चोरी

Kaimur temple theft: अगले कुछ दिनों में नवरात्र आने वाली है. इससे पहले देश में लोग इस पावन पर्व के लिए तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, नवरात्रि के पावन पर्व से ठीक पहले बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दक्षिण मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है.

चोर मंदिर के अंदर से माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए मुकुट, हार, मांगटीका, कान के झुमके और नथिया समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

घटना से मोहल्ले में फैला कोहराम (Kaimur Durga mandir robbery)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात चोरों ने सूटकेस या किसी भारी औजार से मंदिर का शीशा तोड़ा और गर्भगृह में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने माता की प्रतिमा पर सजाए गए सभी कीमती जेवरात समेट लिए. बुधवार की सुबह जब वार्ड पार्षद परमानंद केसरी और अन्य लोग मंदिर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की इस घटना की जानकारी मिली. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर के बाहर एकत्र हो गए.

हिरासत में एक युवक (Durga Mandir Theft In Kaimur)

घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाने के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय के जल्लाद: 5 साल के सोफियान को टुकड़ों में काटा, 6 दिन बाद मिला क्षत-विक्षत शव; कातिल कौन?

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और चोरी गए जेवरात बरामद किए जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest