देश

MP: कमलनाथ ने किसानों को लेकर किया बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर शुरू होंगी ये योजनाएं, मुफ्त बिजली का किया वादा

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी जनता को लुभाने के लिए तमाम वादे करने में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बुधवार (26 जुलाई) को कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो किसानों को पांच हॉर्स पॉवर तक के पंप के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पुरानी सभी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा. पिछली बार 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया था. इसके साथ ही किसानों की लागत को कम करने के साथ ही आय को दोगुनी करने के प्रयास किए जाएंगे.

किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने जो वादे किए हैं वो सिर्फ जनता के साथ छलावा है. प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. उनकी आय को दोगुना करने का वादा किया था. खेती को लाभ का धंधा बनाने का वादा था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. किसानों की आय बढ़ने के बजाय घट गई. खुद नीति आयोग ने आंकड़े पेश किए हैं, जिसमें कहा गया है कि किसानों पर कर्ज बढ़ा है. अगर किसानों की आय बढ़ती तो कर्ज नहीं बढ़ता. कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था, लेकिन बीजेपी बोल रही है कि ब्याज माफ किया गया. क्या किसानों को इससे राहत मिलेगी. इस तरह से किसान हमेशा कर्जदार बना रहेगा.

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- केवल ईडी, सीबीआई और आईटी हैं NDA के तीन सबसे मजबूत दल

पुराने बिजली बिल माफ होंगे

कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान खाद-बीज के लिए दर-दर भटक रहा है. अगर आवाज उठाते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है. उनके ऊपर मुकदमे कर दिए जाते हैं, लेकिन कांग्रेस ने तय किया है कि किसानों के हित को ध्यान में रखकर हम कृषि न्याय योजनाएं लाएंगे. जिसका उद्देश्य किसान की खेती-बाड़ी में लागत को कम करना होगा. इससे प्रदेश के 37 लाख किसानों को फायदा होगा. कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं शुरू की थी, उसे बीजेपी ने बंद कर दिया, लेकिन जैसे ही दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी, वो सारी योजनाएं दोबारा से चालू की जाएंगी. पुराने बिजली बिल को माफ किया जाएगा. इसके अलावा किसानों को 12 घंटे निर्बाध बिजली दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

50 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago