देश

PM Modi ने प्रगति मैदान में IECC कॉम्प्लेक्स के लिए की लोकार्पण पूजा, श्रमजीवियों को किया सम्मानित

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में बने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (IECC)कॉम्प्लेक्स पहुंचे. इसके लोकार्पण को लेकर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की. विद्वानों और पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा के बाद हवन किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री और सासंद मौजूद रहे. मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी IECC कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन(ITPO) कॉप्लेक्स का भी उद्घाटन करेंगे, जहां सितबंर में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा.

 

PM Modi ने श्रमजीवियों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, आईईसीसी दुनिया के अग्रणी प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में से एक है. बताया गया कि IECC कॉम्प्लेक्स को प्रगति मैदान के केंद्र बिंदु के रूप में विकसित किया गया है. इसके उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीएम मोदी ने पूजा और हवन के बाद आईटीपीओ परिसर में श्रमजीवियों को सम्मानित किया और उनसे मुलाकात की. यह सभी श्रमजीवी आईईसीसी और आईटीपीओ की इमारत को बनाने में शामिल रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज शाम में यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मेहमान और गणमान्य लोग शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- केवल ईडी, सीबीआई और आईटी हैं NDA के तीन सबसे मजबूत दल

2700 करोड़ रुपये की आई लागत

मिली जानकारी के अनुसार, प्रगति मैदान में लगभग 123 एकड़ के परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग का निर्माण किया गया है. बताया गया कि इसमें कुल 2700 करोड़ रुपये की लागत आई है. इसे देश की सबसे बड़ी बैठक, सम्मेलन, प्रोत्साहन और प्रदर्शनी के लिए विकसित किया गया है. पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप इसे बनाया गया है. यह जर्मनी के हनोवर प्रदर्शनी केंद्र और शंघाई में राष्ट्रीय प्रदर्शनी व कन्वेंशन सेंटर को टक्कर देगा. प्रगति मैदान में बने इस परिसर यानी कॉम्प्लेक्स में कन्वेंशन सेंटर, प्रदर्शनी हॉल और एम्फीथिएटर जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं.

Amit Dubey

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

14 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago