देश

MP Election: “कमलनाथ कभी सीएम शिवराज सिंह की बराबरी नहीं कर सकते” नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. चुनावी सरगर्मियां तेज होने के साथ ही बयानबाजी का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में प्रदेश के गृह मंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मित्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कभी भी सीएम शिवराज सिंह चौहान की बराबरी नहीं कर सकते हैं. कमलनाथ शिवराज सिंह की तरह न तो प्रवास कर सकते हैं और ना ही रथ यात्रा निकाल सकते हैं.

“कांग्रेस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा”

नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल करने जा रही है. नरोत्तम मिश्रा रायसेन में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उससे पहले उन्होंने ये बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आक्रोश यात्रा निकाल रही है. जिसमें खुद उसे लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है.

INDI गठबंधन का न तो कोई चरित्र है और न ही नीति- मिश्रा

कांग्रेस की तरफ से निकाली जा रही आक्रोश यात्रा को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि उनकी इस यात्रा में एक भी दलिता महिला का चेहरा नहीं रखा गया है. इससे कांग्रेस की सोच उजागर होती है. उन्होंने ये भी कहा कि INDI गठबंधन का न तो कोई चरित्र है और न ही नीति. ये लोग सनातन धर्म पर सवाल उठाते हैं. धर्म विशेष पर कुछ भी नहीं बोलते हैं, लेकिन हिंदू और हिदुत्व सॉफ्ट टारगेट है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली बने राहुल गांधी, सिर पर उठाया यात्रियों का सूटकेस, वायरल हो रहीं तस्वीरें

“कांग्रेस की राजनीति का आधार सिर्फ दो चीजों पर टिका हुआ है”

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार सिर्फ दो चीजों पर टिका हुआ है. पहला मुसलमानों को डराओ और हिंदुओं को जातियों में बांटकर रखो. कांग्रेस अब सिर्फ टीवी, इंटरनेट और मीडिया तक ही सीमित रह गई है. इनका कोई जनाधार नहीं बचा है. जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि ये यात्रा रायसेन जिले की चार विधानसभाओं में निकाली जाएगी. उसके बाद बाड़ी में इसा समापन होगा. अब तक 1732 किमी की दूरी तय की जा चुकी है. जिसमें करीब 15 लाख लोगों से संपर्क किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

34 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

52 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago