देश

Kanjhawala Case: ‘अंजलि को इंसाफ दो’ के नारों के बीच पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने कहा- 12 किमी घसीटा गया तब कहाँ थी पुलिस?

Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कूटी सवार 20 वर्षीय लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के बाद मंगलवार शाम को शिवपुरी मुक्ति धाम श्मशान भूमि में अंजलि (Anjali) का अंतिम संस्कार किया गया, रविवार तड़के करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटने के बाद 20 वर्षीय अंजलि की दर्दनाक मौत हो गई थी. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पीड़ित के घर से श्मशान घाट तक 1,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था.

जिस एम्बुलेंस में मृतक के शव को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया था, उसके साथ 50 से अधिक पुलिस वाहन थे. परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी श्मशान घाट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी. बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट के बाहर जमा थे, पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ‘जस्टिस फॉर अंजलि’ के नारे लगाते हुए तख्तियां और पीड़ित की तस्वीरें लिए हुए थे.

प्रदर्शनकारी ने उठाए सवाल

आक्रोशित एक प्रदर्शनकारी ने कहा, जब घटना हुई तब पुलिस कहां थी?, करण विहार निवासी रामपाल ने कहा, अंजलि को न्याय मिलना चाहिए. हम आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हैं. एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, जब पीड़िता को 12 किमी तक घसीटा गया, तब पुलिस कहां थी? इलाके में कितने पुलिस वाहन थे, लापरवाही के दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Kanjhawala Case: सीएम केजरीवाल का मृतका के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान, बोले- बेटी को दिलाएंगे न्याय

रविवार की तड़के अंजलि (Anjali) की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार के नीचे फंसी अंजलि को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किमी तक घसीटा गया, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

24 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

34 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

42 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

51 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

52 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

59 minutes ago