खेल

VIDEO: बाबर को बीच मैदान पर मिला ‘धोखा’, पाकिस्तानी कप्तान गुस्से से हुए आग बबूला!

PAK vs NZ: बाबर आजम (Babar Azam) मंगलवार को टेस्ट में छठी बार रन आउट होकर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे. 2016 में डेब्यू करने के बाद से पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इतनी बार रन आउट नहीं हुआ है. उनका ये नया रनआउट कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे सत्र में हुआ. दरअसल पाकिस्तान टीम के कप्तान रन चुराने के चक्कर में आउट हुए और अपने साथी खिलाड़ी से नाराज हो बैठे.

कैसे हुए बाबर आउट?

ये मामला है पाकिस्तान की पारी का 25वे ओवर का. मिचेल ब्रेसवेल की गेंद पर इमाम उल हक ने मिडविकेट पर एक शॉट खेला. दूसरी छोड़ पर बाबर थे. दोनों ही बल्लेबाजों ने दो रन पूरे कर लिए. लेकिन बाबर तीसरा रन भागना चाहते थे. लेकिन इमाम ने मना कर दिया. मगर तक पाकिस्तानी कप्तान बहुत आगे निकन चुके थे और अपना विकेट खो बैठे.

ये भी पढ़ें: Jaydev Unadkat: बांग्लादेश से लौटते ही जयदेव उनादकट ने मचाई तबाही, मैच के पहले ओवर में ही लगा दी हैट्रिक, रचा इतिहास

पाकिस्तानी कप्तान गुस्से से हुए आग बबूला!

इसके बाद बाबर आग बबूला हो गए. उन्होंने इमाम पर काफी गुस्सा जाहिर किया. वह कुछ देर तक इमाम को घूरते रहे. बाबर जब पवेलियन लौट रहे थे तब उनके चेहरे पर काफी गुस्सा देखा जा सकता था. बाबर ने 41 गेंदों पर 24 रन बनाए.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो देखकर फैंस भी हैरान हैं. बाबर आजम के लिए 2023 की इससे बुरी शुरुआत नहीं हो सकती थी.

पिछले सप्ताह इसी स्थान पर हुआ श्रृंखला का पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ था. दोनों पक्ष इस खेल में जीत के साथ श्रृंखला जीत की ओर देख रहे हैं. किसी भी पक्ष के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने का मौका नहीं है.

पाकिस्तान पहली पारी में 154/3

कराची टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 154 रन बना लिए हैं. दिन का खेल समाप्त होने तक ओपनर इमाम उल हक 74 और साउद शकील 13 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे. इससे पहले न्यूजीलैंड पहली पारी में 449 रन पर ऑलआउट हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago