देश

Kanpur Dehat: कानपुर देहात अग्निकांड में सवालों के घेरे में एसआईटी, मुर्दे को बना दिया गवाह, वायरल हुई जांच समिति की नोटिस

Kanpur Dehat: कानपुर देहात के मड़ौली गांव में मां- बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत के मामले में जांच कर रही एसआईटी पर ही सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. पीड़ितों का आरोप है कि एसआईटी ने इस मामले में उसी को गवाह बना दिया है, जिसकी मौत 10 साल पहले हो चुकी है. इस वजह से इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और शासन स्तर से कराई जा रही जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के थाना रूरा के मड़ौली गांव में 13 फरवरी को अवैध कब्जा हटाने के दौरान मां- बेटी की झोपड़ी के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई थी. पूरी घटना की जांच के लिए शासन के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी मड़ौली कांड की जांच पड़ताल भी कर रही है, लेकिन इसी बीच मृतका प्रमिला दीक्षित के बेटे शिवम दीक्षित ने पूरी जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. शिवम ने आरोप लगाया है कि यह कैसी जांच है? जिसमें मुर्दों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं. शिवम ने इस सम्बंध में एक वीडियो जारी किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: शहीद सिपाही राघवेंद्र सिंह का शव पैतृक गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, पांच मई को यहीं से निकलनी थी बारात

इस वीडियो में शिवम बता रहे हैं कि “जांच में एसआईटी ने उनके गांव के राम नारायण दीक्षित, जो कि उनके परिवार से ही आते हैं, की मृत्यु 8 से 10 साल पहले हो चुकी है, लेकिन घटना को लेकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है और उनके नाम का नोटिस भी जारी किया गया है.” शिवम ने ये भी कहा कि “अगर उनपर भरोसा न हो तो वह राम नारायण दीक्षित के बेटों से भी पूछ सकते हैं, कि वो जिंदा हैं या मर गए हैं.” इसके साथ शिवम ने ये भी बताया कि “उनको इस बात की जानकारी उस वक्त हुई, जब नोटिस का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.” शिवम ने कहा कि “अब तो शासन स्तर पर कराई जा रही, इस पूरी जांच पर ही शक हो रहा है. पता नहीं इंसाफ मिलेगा या नहीं.”

मृतक ने किया है हस्ताक्षर भी

बता दें कि वायरल नोटिस में ये तक लिखा गया है कि राम नारायण दीक्षित ने मृतक प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी मृतक नेहा दीक्षित के मामले में सपोर्ट मीमो पर गवाह स्वरूप हस्ताक्षर किया है. इसी के साथ नोटिस में बीते 20 फरवरी को शिविर कार्यालय निरीक्षण भवन माती कानपुर देहात में उपस्थित होकर जांच समिति के सामने अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है. बता दें कि यह नोटिस गजेंद्र कुमार , अपर जिलाधिकारी कन्नौज व जांच समिति द्वारा जारी किया गया है.

शिवम ने कहा तंज, कहा एसडीएम व लेखपाल के पास शायद है को शक्ति

शिवम ने तंज कसते हुए कहा कि शायद लेखपाल व एसडीएम ने उनके पास कोई जादूई शक्ति है, जिससे मृत लोगों को भी बुला लेते होंगे और साइन करा लेते होंगे. अगर आपको मेरी बात पर भरोसा नहीं हो रहा है, तो राम नारायण के बेटे पुत्तन और वीरेंद्र से आप उनके पिता की मौत के बारे में पूछ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

7 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago