देश

Kanpur: मेयर प्रमिला पांडेय ने बुलडोजर पर सवार होकर निकाली अनोखी तिरंगा यात्रा, वायरल हुआ वीडियो

Kanpur: पूरे देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाकर अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं तो वहीं प्रदेश के जनप्रतिनिधि भी अपनी-अपनी तरह से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. इसी बीच कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुलडोजर पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके अगल-बगल में लोग तिरंगा लेकर खड़े हैं. इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली है और बुलडोजर के साथ कानपुर की सड़कों पर निकलीं.

बता दें कि प्रदेश भर में बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है, जिसका उद्देश्य हर घर में तिरंगा लगाना है. इसी तिरंगा यात्रा के दौरान कानपुर (Kanpur) में एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय अपने समर्थकों के साथ बुलडोजर पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकालते हुए दिख रही हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुलडोजर पर कई तिरंगा लगे हुए हैं और नगर निगम मुख्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों में जोश दिखाई दे रहा है. बता दें कि कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय अपने धाकड़ अंदाज के लिए सोशल मीडिया से लेकर हर जगह जानी जाती हैं. उनको कानपुर में रिवॉल्वर दादी और अम्मा के नाम से भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: “भारत की विरासत की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है…” 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

लाइसेंसी रिवॉल्वर और स्कूटी में पार्टी का झंडा लगाकर चलने वाली कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय इतनी उम्र में हमेशा जोश से भरी रहती हैं. तो वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान प्रमिला पांडेय ने कहा कि पूरे देश के सभी घरों पर तिरंगा झंडा लहराएं. इसलिए नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है. तो वहीं तिरंगा यात्रा में बुलडोजर को शामिल करने के सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा कि इस बुलडोजर से पूरी दुनिया थर्रा रही है. इस बुल्डोजर के एक्शन से बड़े-बड़े अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं और जो हैं तो वह सरेंडर कर रहे हैं या एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं या फिर जेल में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago