देश

Meerut: मेरठ में युवती से सरेआम हुई छेड़खानी और मारपीट, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल, CCTV फुटेज वायरल

Meerut: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भले ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर तमाम दावे करते हों और हमेशा बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते रहते हों, लेकिन फिर भी बहन-बेटियों के साथ होने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. खुलेआम गली-मोहल्लों में बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मेरठ से सामने आ रहा है. यहां एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करते हुए एक युवक दिखाई दे रहा है.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, एक युवती सड़क पर चल रही है तभी एक कार उसके पास आकर रुकती है. जिसमें बैठा युवक युवती से छेड़छाड़ शुरू कर देता है. युवती जब इसका विरोध करती है तो वह उसे सड़क पर ही धकेल देता है और उसे थप्पड़ मारने लगता है. लड़की फिर से युवक को धक्का मारकर किसी तरह से हटाती है और आगे बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें– Independence Day 2023: नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को सीएमडी उपेंद्र राय ने दिया इससे मुक्ति का संदेश, बोले- इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से होगा यह संभव

सरेआम हुई इस घटना की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है तो वहीं आजादी के 77वें महापर्व से पहले मेरठ से आई इस तस्वीर ने देश को शर्मसार कर दिया है. इस वीडियो को लेकर लोग मेरठ की पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. ये वीडियो 13 अगस्त का बताया जा रहा है. सीसीटीवी में कैद ये घटना रात के समय 8.46 मिनट की है. इस घटना के बारे में सुबोध कुमार, इंस्पेक्टर नौचंदी ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर 354 बी और 323 में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी की मानसिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

11 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

16 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago