फाइल फोटो-सोशल मीडिया
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सीसामऊ क्षेत्र से सपा के विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवाने वाली महिला नजीर फातिमा की नाबालिग नातिन दो दिन से कहीं गायब हो गई है और बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिली है. इस खबर को लेकर पूरे जिले में हंगामा मचा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार से ही दोनों गायब चल रही हैं. तो वहीं नजीर फातिमा ने अपहरण का दावा किया है.
नातिन के लापाता होने के कारण परिजनों का बुरा हाल हो गया है. पहले तो उसे नाते-रिश्तेदार के यहां पता किया गया लेकिन जब वहां भी कहीं नहीं मिली तब उसके पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए अपहरण की शंका व्यक्त की है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के अपहरण का केस दर्ज कर लिया हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा नजीर फातिमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और इसी के बाद से इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान जेल की सजा काट रहे हैं. फ़ातिमा ने 8 नवंबर 2022 को जाजमऊ थाने में सपा विधायक के खिलाफ आगजनी औऱ जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
ये भी पढ़ें-Siyasi Kissa: जब बेटे के फोटो कांड ने बाबू जगजीवन राम से छीन लिया था प्रधानमंत्री बनने का मौका!
बता दें कि नजीर फातिमा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 7 नवंबर 2022 की रात उसका परिवार एक शादी कार्यक्रम में गया था. इसी दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में आग लगा दी. महिला ने शिकायत में ये भी कहा था कि ये आगजनी इसलिए की गई थी ताकि उसकी जमीन पर वो लोग कब्जा कर सकें. इस आरोप के बाद पुलिस ने इरफान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज कर लिया था. इससे पहले कि पुलिस उनको गिरफ्तार करती वो फरार हो गए थे लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. वह करीब डेढ़ साल से यूपी की महाराजगंज जेल में बंद है. हालांकि पिछली पेशी पर आए इरफान सोलंकी ने खुद के एनकाउंटर का डर जाहिर किया था. बता दें कि गुरुवार को ही इस मामले में फैसला आने वाला था लेकिन अब 6 अप्रैल को फैसला आने की बात कही जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…