Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: सपा विधायक को जेल भिजवाने वाली महिला की नातिन दो दिन से लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

महिला ने सपा विधायक के साथ ही उनके भाई पर भी आगजनी और जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. वहीं पुलिस ने नातिन के मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है.

Irfan Solanki

फाइल फोटो-सोशल मीडिया

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सीसामऊ क्षेत्र से सपा के विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवाने वाली महिला नजीर फातिमा की नाबालिग नातिन दो दिन से कहीं गायब हो गई है और बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिली है. इस खबर को लेकर पूरे जिले में हंगामा मचा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार से ही दोनों गायब चल रही हैं. तो वहीं नजीर फातिमा ने अपहरण का दावा किया है.

नातिन के लापाता होने के कारण परिजनों का बुरा हाल हो गया है. पहले तो उसे नाते-रिश्तेदार के यहां पता किया गया लेकिन जब वहां भी कहीं नहीं मिली तब उसके पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए अपहरण की शंका व्यक्त की है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के अपहरण का केस दर्ज कर लिया हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा नजीर फातिमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और इसी के बाद से इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान जेल की सजा काट रहे हैं. फ़ातिमा ने 8 नवंबर 2022 को जाजमऊ थाने में सपा विधायक के खिलाफ आगजनी औऱ जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें-Siyasi Kissa: जब बेटे के फोटो कांड ने बाबू जगजीवन राम से छीन लिया था प्रधानमंत्री बनने का मौका!

महिला ने ये लगाए थे सपा विधायक पर आरोप

बता दें कि नजीर फातिमा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 7 नवंबर 2022 की रात उसका परिवार एक शादी कार्यक्रम में गया था. इसी दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में आग लगा दी. महिला ने शिकायत में ये भी कहा था कि ये आगजनी इसलिए की गई थी ताकि उसकी जमीन पर वो लोग कब्जा कर सकें. इस आरोप के बाद पुलिस ने इरफान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज कर लिया था. इससे पहले कि पुलिस उनको गिरफ्तार करती वो फरार हो गए थे लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. वह करीब डेढ़ साल से यूपी की महाराजगंज जेल में बंद है. हालांकि पिछली पेशी पर आए इरफान सोलंकी ने  खुद के एनकाउंटर का डर जाहिर किया था. बता दें कि गुरुवार को ही इस मामले में फैसला आने वाला था लेकिन अब 6 अप्रैल को फैसला आने की बात कही जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital