देश

करौली बाबा को किया चैलेंज तो तोड़ी डॉक्टर की नाक, मेडिकल से भी महंगी है झाड़फूंक से उपचार की रेट लिस्ट, एक दिन का खर्च 1.50 लाख रुपये…

Karauli Sarkar Baba: यूपी के कानपुर में करौली बाबा सरकार झाड़फूंक से लोगों की बीमारियों और समस्याओं को दूर करने का दावा करते हैं. हालांकि, एक नोएडा के डॉक्टर का आरोप है कि बाबा अपना चमत्कार नहीं दिखा पाए तो उन्होंने अपने सेवादारों से पिटाई करा दी. किसान नेता से बाबा बने संतोष सिंह भदौरिया पर नोएडा के डॉक्टर ने FIR दर्ज कराया है, जिसके बाद करौली बाबा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बाबा पर डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने आरोप लगाया है कि आश्रम में उनके साथ मारपीट की गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सिद्धार्थ बाबा के आश्रम में पहुंचे थे. सिद्धार्थ ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने करौली बाबा के चमत्कार के बारे में सुना था कि वह भूतप्रेत व तंत्रमंत्र से कई बीमारियों और समस्याओं को दूर कर देते हैं. इसके बाद चमत्कार दिखाने की मंशा से बाबा ने माइक पर जोर से फूंक मारते हुए ‘ओम शिव बैलेंस’ कहा. लेकिन डॉक्टर पर इसका कोई असर नहीं हुआ. बाबा ने दोबारा ऐसा किया लेकिन फिर भी डॉक्टर पर कुछ असर नहीं हुआ.

आरोप है कि जब डॉक्टर ने कहा कि उनके चमत्कार का कोई असर नहीं हुआ तो बाबा ने उन्हें पागल कहकर भगा दिया और अपने सेवादारों को बुला दिया. सिद्धार्थ चौधरी ने आरोप लगाया है कि बाबा के सेवादारों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी नाक तोड़ दी.

सेवादारों ने डॉक्टर की पिटाई की, टूटी नाक

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सेवादार डॉक्टर को धक्का देते हैं और फिर मारने-पीटने लगते हैं. इस पिटाई से डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी की नाक की हड्डी टूट गई और सिर में भी गहरी चोट आई. इसके बाद वह किसी तरह वहां से बचकर निकले. डॉक्टर ने अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद सीपी बीपी जोगदंड से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई. सीपी के आदेश पर बिधनू पुलिस ने करौली बाबा व उसके सेवादारों के खिलाफ मारपीट व गंभीर चोट पहुंचाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है.

इस मामले में पूछताछ करने के लिए बुधवार को पुलिस की एक टीम बाबा के आश्रम पहुंची है और नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी के साथ मारपीट के सिलसिले में करौली बाबा से पूछताछ की जा सकती है. दूसरी तरफ, कथित बाबा ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि मैं डॉक्टर को क्यों पिटवाऊंगा?

बाबा के आश्रम में रेट- लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

बड़े-बड़े डॉक्टर एक दिन में जितनी कमाई नहीं कर पाते हैं, उससे कहीं अधिक करौली बाबा कुछ घंटों में कमा लेते हैं. भूतप्रेत और तंत्रमंत्र से बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले करौली बाबा ने 14 एकड़ में अपना साम्राज्य फैला रखा है. ये बाबा थ्री लेयर सिक्योरिटी में चलते हैं. बाबा के दरबार में अलग-अलग बीमारियों को ठीक करने के नाम पर जो रेट-लिस्ट है, उसे देखकर होश उड़ जाएंगे. बाबा के आश्रम में अपनी परेशानी बताने के लिए 2600 रुपये की पर्ची कटवानी होगी. वहीं हवन के लिए 3500 रु की हवन सामग्री किट लेनी होती है. जिन भक्तों को जल्द से जल्द इलाज चाहिए तो इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए एक दिन का खर्च 1.50 लाख रु तक है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

4 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

22 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago