खेल

No.1 T20 बल्लेबाज वनडे में फ्लॉप, Suryakumar Yadav लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट

Suryakumar Yadav: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. किसी ने सच ही कहा है, जब आपका वक्त खराब होता है तो आपको धैर्य़, धीरज, सब्र रखना चाहिए क्योंकि बुरा वक्त चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो लेकिन गुजर ही जाता है. माना कि संकट के समय, या हार को सामने देखकर धैर्य रखना आसान नहीं है लेकिन हर किसी के जीवन में बुरा दौर आता है जिससे उसे अकेले ही लड़ना होता.

ऐसा ही कुछ हाल है इन दिनों दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज इस बल्लेबाज के लिए एक बुरा सपना हो चुका है. क्योंकि तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन बार गोल्डन डक पर आउट हुए.

360 डिग्री बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार

31 साल की उम्र भारत के लिए पहली बार टी-20 सीरीज खेलने का मौका जब इस बल्लेबाज को मिला तब किसी ने यह नहीं सोचा होगा की वो इस फॉर्मेट में नंबर-1 बन सकते हैं. मगर इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी ऐसी छाप छोड़ की हर कोई SKY की अनोखी बल्लेबाजी का मुरीद बन गया.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: DRS गंवाया तो ‘हिटमैन’ ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, कुलदीप यादव की ये गलती पड़ी महंगी!

सूर्या के लाजवाब शॉट्स और 360 डिग्री बल्लेबाज, यानी ग्राउंड के हर कोने में बाउंड्री जमा सकने की काबिलियत रखना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन बीते कुछ दिन इस खास बल्लेबाज के लिए बेहद खराब रहे हैं. अजब-गजब शॉर्ट मारने में माहिर सूर्या इन दिनों बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हालांकि फैंस को उम्मीद है की वो जल्द ही कमबैक करेंगे. मगर उनका ये फ्लॉप परफॉर्मेंस उन्हें वनडे वर्ल्ड कप से बाहर कर सकता है.

कोच और कप्तान ने तोड़ा मनोबल

क्या सूर्या पर प्रेशर डाला गया जिसके कारण उनमें कॉन्फिडेंस कमी आ गई. दरअसल, वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में गोल्डन डक पर पवेलियन लौटने वाले सूर्यकुमार यादव तीसरे मैच पर नंबर-4 पर बैटिंग करने नहीं उतरे. इस बात से हर कोई हैरान था क्योंकि उनसे पहले अक्षर पटेल, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या मैदान में आए.

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी क्रम पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज को इस तरह से रोक कर रखा. उनके बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारना मनोबल तोड़ने वाला है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

40 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago